लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हर साल बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से निपटने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने 14 नगर निगमों में वर्षा जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 1,336.67 करोड़ रुपये की लागत वाली 22 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं के लागू होने के बाद शहरों में जलभराव की समस्या कम होने, यातायात व्यवस्था बेहतर होने और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य स्तरीय समिति ने दी 22 परियोजनाओं को मंजूरी मुख्य…
Read MoreDay: July 28, 2026
UP Weather Alert: लखनऊ-अयोध्या समेत 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 31 जुलाई तक बरसेंगे बादल; IMD ने जारी की चेतावनी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ, अयोध्या समेत प्रदेश के करीब 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। 31 जुलाई…
Read Moreपंजाब सरकार का बड़ा फैसला! सरकारी अस्पतालों में शुरू होंगी MRI-CT Scan जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं, निजी लैब पर निर्भरता होगी कम
चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले लाखों मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने सभी 23 जिला अस्पतालों और कुछ उपमंडल अस्पतालों में एमआरआई, सीटी स्कैन समेत आधुनिक डायग्नोस्टिक जांच सुविधाएं शुरू करने का फैसला लिया है। इस पहल के बाद मरीजों को महंगे निजी जांच केंद्रों के चक्कर कम लगाने पड़ेंगे और अपने जिले में ही समय पर जांच की सुविधा मिल सकेगी। निजी लैब पर निर्भरता होगी कम फिलहाल राज्य के अधिकांश सरकारी अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी उन्नत जांच…
Read Moreअर्थव्यवस्था और बड़े सुधारों पर आज पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक, सभी मंत्रालयों के सचिव पेश करेंगे रोडमैप
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने और पश्चिम एशिया संकट के आर्थिक असर से निपटने के लिए बड़े सुधारों की दिशा में अहम कदम उठाने जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से सुधारों और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। सात सचिव समूहों की रिपोर्ट पर होगी चर्चा सूत्रों के अनुसार, फरवरी के अंत में ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद कैबिनेट…
Read Moreसंसद में आज एंटी पेपर लीक बिल पर होगी बड़ी बहस, हंगामे के बाद बनी सहमति; सरकार-विपक्ष आमने-सामने
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में पिछले कई दिनों से जारी गतिरोध के बाद मंगलवार को महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। नीट पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन को लेकर लगातार हो रहे हंगामे के बीच अब ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026’ पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बन गई है। इसके साथ ही संसद का रुका हुआ विधायी कामकाज फिर से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। लोकसभा अध्यक्ष की पहल से निकला गतिरोध का रास्ता लगातार बाधित हो रही…
Read Moreदिल्ली-NCR को मिलेगी नमो भारत की रफ्तार! 4 नए कॉरिडोर की DPR तैयार, नोएडा एयरपोर्ट, पानीपत और करनाल तक दौड़ेगी ट्रेन
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के बाद अब नमो भारत ट्रेन को चार नए मार्गों तक विस्तार देने की तैयारी तेज हो गई है। इन प्रस्तावित कॉरिडोरों के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंप दी है। फिलहाल इन प्रस्तावों पर केंद्र सरकार स्तर पर विचार किया जा रहा है। चार नए कॉरिडोर के लिए तैयार हुई डीपीआर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य…
Read Moreदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला! कांवड़ शिविरों पर मेहरबान रेखा सरकार, अब बड़े कैंपों को मिलेंगे 15 लाख रुपये तक का अनुदान
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि कांवड़ शिविरों के संचालन में बढ़ते खर्च, महंगाई और श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए सरकार ने कांवड़ समितियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से समितियां शिवभक्तों के लिए पहले से अधिक बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा सकेंगी। बड़े कांवड़ शिविरों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा…
Read Moreभारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, डिफेंस से सिविल न्यूक्लियर तक बढ़ेगा सहयोग, अमेरिकी अधिकारियों ने गिनाए बड़े फायदे
वॉशिंगटन: भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, सिविल न्यूक्लियर ऊर्जा और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि दोनों देश रक्षा साझेदारी, परमाणु ऊर्जा और भरोसेमंद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों में सहयोग का विस्तार कर रहे हैं। उनके मुताबिक, यह साझेदारी दोनों देशों की अर्थव्यवस्था, आपूर्ति श्रृंखला और क्षेत्रीय रणनीतिक हितों के लिए अहम साबित हो रही है। रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर अमेरिका के असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एस. पॉल कपूर ने…
Read MoreF-35 डील पर ट्रंप का दोटूक संदेश, नेतन्याहू की आपत्ति खारिज, बोले- अमेरिका क्या बेचेगा यह कोई तय नहीं करेगा
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्किये को एफ-35 स्टेल्थ लड़ाकू विमान बेचने के प्रस्ताव पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आपत्ति को खारिज कर दिया है। ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि अमेरिका अपने रक्षा सौदों का फैसला स्वयं करेगा और कोई दूसरा देश यह तय नहीं करेगा कि अमेरिका किसे क्या बेचेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब नेतन्याहू वॉशिंगटन दौरे पर हैं और उनकी ट्रंप के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर बैठक प्रस्तावित है। ट्रंप बोले- रक्षा सौदों पर फैसला अमेरिका का…
Read Moreबांकीपुर उपचुनाव से पहले नीतीश कुमार की वोटरों से भावुक अपील, NDA उम्मीदवार के समर्थन में जारी किया VIDEO संदेश
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मतदान से पहले जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर मतदाताओं से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए हर वोट महत्वपूर्ण है। विकसित बिहार के लिए वोट देने की अपील अपने वीडियो संदेश में नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले दो दशकों में जनता…
Read More