Weather Alert: मानसून की विदाई से पहले कई राज्यों में बारिश का तांडव, UP-बिहार से पहाड़ों तक तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: मानसून अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 25 सितंबर को करीब 15 राज्यों में बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान अचानक बाढ़ का खतरा…

Read More

UP Weather: उमस से बेहाल यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को बारिश के आसार, 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. गुरुवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 25 और 26 सितंबर को गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है. बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है. गुरुवार से दिखेगा मौसम में बदलाव कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल…

Read More

चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर बढ़ी हलचल, 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट; 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले दिनों में इसके गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अभी इसे चक्रवाती तूफान घोषित नहीं किया है। अगर यह सिस्टम चक्रवात में बदलता है तो इसका नाम अर्नब रखा जाएगा। मौसम प्रणाली का सबसे ज्यादा असर उत्तर आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा और आसपास के तटीय इलाकों में पड़ने की संभावना जताई गई है। स्काईमेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न…

Read More

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 24 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें 18 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तटीय और पश्चिमी क्षेत्रों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक और महाराष्ट्र व गोवा में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की…

Read More

यूपी में दो दिन और सताएगी तेज धूप-उमस, फिर बदलेगा मौसम; 15 सितंबर तक बारिश के आसार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद अब तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने के आसार हैं। इस दौरान गर्मी और उमस का असर बढ़ सकता है। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। बुधवार को भी सुबह से आसमान साफ रहा और धूप निकली। दोपहर तक तेज धूप के…

Read More

UP Weather: यूपी में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत के साथ ही बारिश का दौर तेज बना हुआ है। बुधवार 2 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने के आसार हैं। कई जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। 5 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार…

Read More

School Closed: भारी बारिश और जलभराव के चलते सोनभद्र में आज स्कूल बंद, डीएम के आदेश के बाद छुट्टी घोषित

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम के बिगड़े हालात को देखते हुए सोनभद्र प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए बुधवार 2 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिले के विभिन्न बोर्डों से संचालित विद्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते…

Read More

यूपी में अगस्त ने तोड़े बारिश के रिकॉर्ड, सौ साल में दूसरी बार इतनी वर्षा; सितंबर में कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगस्त महीने की बारिश ने कई पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अगस्त के दौरान 235.5 मिमी के दीर्घकालिक औसत के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक, कुल 291.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह 21वीं सदी में अगस्त महीने की दूसरी सर्वाधिक वर्षा है। वर्ष 2018 में अगस्त के दौरान 293.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। अगस्त में प्रयागराज और बांदा ने बनाया नया रिकॉर्ड मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में अगस्त के दौरान 631.6 मिमी और बांदा…

Read More

UP Weather: यूपी में अगले 7 दिन बारिश का दौर, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट; जानें सितंबर की शुरुआत में कैसा रहेगा मौसम

कानपुर: उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वांचल में मध्यम से तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सोमवार को कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम की ट्रफ लाइन कानपुर के आसपास हरदोई से…

Read More

यूपी में 29 अगस्त के बाद थमेगी बारिश! मौसम विभाग ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम, रात के तापमान में भी गिरावट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश को लेकर अब बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 29 अगस्त के बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में व्यापक कमी आने की संभावना है। इससे अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क हो सकता है, हालांकि तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रह सकती है। इससे पहले आज और कल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश के चलते कई इलाकों में रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 29…

Read More