लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है, जबकि 22 सितंबर तक पूरे प्रदेश से इसके विदा होने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां काफी कम हो जाएंगी और मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा। 19 सितंबर से पश्चिमी यूपी में शुरू होगी मानसून की वापसी वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के लिए…
Read MoreTag: Monsoon Update
यूपी में दो दिन और सताएगी तेज धूप-उमस, फिर बदलेगा मौसम; 15 सितंबर तक बारिश के आसार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद अब तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने के आसार हैं। इस दौरान गर्मी और उमस का असर बढ़ सकता है। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। बुधवार को भी सुबह से आसमान साफ रहा और धूप निकली। दोपहर तक तेज धूप के…
Read MoreUP Weather: यूपी में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत के साथ ही बारिश का दौर तेज बना हुआ है। बुधवार 2 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने के आसार हैं। कई जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। 5 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार…
Read Moreयूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने जारी की चेतावनी
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। बंगाल और ओडिशा में मूसलाधार बारिश का अनुमान मौसम विभाग के मुताबिक,…
Read MoreWeather Update: 16 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP से लेकर पहाड़ों तक आफत; आंधी और लैंडस्लाइड का भी खतरा
नई दिल्ली: देश में मानसून पूरी रफ्तार से सक्रिय है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश के कारण कई बड़ी नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना, नर्मदा और चिनाब समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग ने आज 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में मौसम खराब रहने की संभावना है। कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं, आंधी…
Read MoreWeather Alert Today: यूपी से बंगाल तक मूसलाधार बारिश का खतरा, 15 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार, 7 अगस्त के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत 15 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं असम और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। इन राज्यों…
Read MoreUP Weather Today: अगस्त में मेहरबान हुआ मानसून, झमाझम बारिश से लुढ़का तापमान, 10 अगस्त तक राहत के आसार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगस्त की शुरुआत मानसून के लिए राहतभरी साबित हो रही है। जुलाई में बारिश की कमी के बाद अब अगस्त लगातार उसकी भरपाई करता नजर आ रहा है। बुधवार देर शाम शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी पूरे दिन जारी रही, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है। मेरठ में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड पश्चिमी उत्तर…
Read Moreदिल्ली से यूपी-बिहार तक बारिश का कहर, केरल में रेड अलर्ट; गुजरात, असम और ओडिशा में बाढ़ से बढ़ी मुश्किलें
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं केरल के आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते गुजरात, असम, ओडिशा और केरल के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए…
Read MoreUP Weather Today: यूपी में अगले 3 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, 45 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की चेतावनी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी द्रोणी सक्रिय होने के कारण गोरखपुर और बस्ती मंडल समेत कई जिलों में सोमवार से बुधवार तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 45 से अधिक जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की भी चेतावनी दी है। पूर्वी यूपी में भारी बारिश, तेज हवाओं के आसार…
Read Moreआज का मौसम: यूपी-बिहार से कश्मीर तक भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई राज्यों में तेज हवाओं और भूस्खलन की चेतावनी
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई राज्यों में 7 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और असम में लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है, जबकि कई राज्यों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 16 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का…
Read More