यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल; 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अर्नब तूफान के असर से बिगड़ा मौसम शनिवार को भी राहत देने के मूड में नहीं है। गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंड का एहसास बढ़ गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं, पूर्वांचल में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।…

Read More

UP Rain: अर्नब तूफान का असर यूपी तक पहुंचा, काशी से अयोध्या तक बारिश; तेज ठंडी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन

लखनऊ: बंगाल की खाड़ी में उठे समुद्री तूफान अर्नब का असर उत्तर प्रदेश में दिखाई देने लगा है। गुरुवार सुबह वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर समेत कई इलाकों में मौसम बदल गया और हल्की बारिश शुरू हो गई। आसमान में बादल छाने के साथ ठंडी हवाएं चलने से सुबह ही ठंड का एहसास बढ़ गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में धुंध और ठंड का असर देखने को मिला। मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। हवा…

Read More

यूपी में आज फिर बरसेंगे बादल, बरेली-मुरादाबाद समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण कई जगह जलभराव, पेड़ गिरने और आवागमन बाधित होने की स्थिति बनी हुई है। बीते तीन दिनों की बारिश से प्रदेश के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद समेत…

Read More

UP Weather: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, लखनऊ समेत 40 जिलों में बारिश के आसार; 28 सितंबर तक जारी रहेगा दौर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को धूप निकलने के बाद अब एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में आज यानी 23 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, करीब 40 से अधिक जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान अच्छी बारिश के संकेत हैं। लखनऊ में भी होगी हल्की से मध्यम बारिश…

Read More

UP Weather 12 September: यूपी में आज भी बारिश का दौर जारी, 25 जिलों में बाढ़; जानें लखनऊ समेत पूरे प्रदेश का हाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ,…

Read More

UP Weather: यूपी में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत के साथ ही बारिश का दौर तेज बना हुआ है। बुधवार 2 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने के आसार हैं। कई जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। 5 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार…

Read More

UP Weather: यूपी में अगले 7 दिन बारिश का दौर, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट; जानें सितंबर की शुरुआत में कैसा रहेगा मौसम

कानपुर: उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वांचल में मध्यम से तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सोमवार को कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम की ट्रफ लाइन कानपुर के आसपास हरदोई से…

Read More

यूपी में बारिश के अलर्ट के बीच 3.8 डिग्री चढ़ा तापमान, उमस से बेहाल हुए लोग; 27 अगस्त तक बरसेंगे बादल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पश्चिमी यूपी में शनिवार सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं, जबकि पूर्वी यूपी में बारिश कम होने से उमस भरी गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी यूपी में 3.8 डिग्री बढ़ा पारा पूर्वी यूपी में 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज…

Read More

UP Weather: उमस से बेहाल यूपी को अब बारिश का इंतजार, 13 अगस्त से बदलेगा मौसम; 17 तक झमाझम के आसार, येलो अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बारिश के लिए जरूरी परिस्थितियां नहीं बन सकीं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के असर से 13 या 14 अगस्त से प्रदेश में मौसम बदल सकता है और 17 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी…

Read More

UP Weather Today: झांसी-प्रयागराज समेत 10 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में भी बरसेंगे बादल; 12 अगस्त से बदलेगा मौसम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता अगले दो दिनों तक बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि लखनऊ में भी बारिश के आसार हैं। हालांकि 12 अगस्त से मानसूनी गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है, जिसके बाद कुछ दिनों तक बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है। दक्षिणी यूपी में अगले दो दिन सक्रिय रहेगा मानसून आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर…

Read More