लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत के साथ ही बारिश का दौर तेज बना हुआ है। बुधवार 2 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने के आसार हैं। कई जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। 5 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार…
Read MoreTag: पूर्वी यूपी बारिश
यूपी में अगस्त ने तोड़े बारिश के रिकॉर्ड, सौ साल में दूसरी बार इतनी वर्षा; सितंबर में कैसा रहेगा मौसम?
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगस्त महीने की बारिश ने कई पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अगस्त के दौरान 235.5 मिमी के दीर्घकालिक औसत के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक, कुल 291.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह 21वीं सदी में अगस्त महीने की दूसरी सर्वाधिक वर्षा है। वर्ष 2018 में अगस्त के दौरान 293.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। अगस्त में प्रयागराज और बांदा ने बनाया नया रिकॉर्ड मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में अगस्त के दौरान 631.6 मिमी और बांदा…
Read MoreUP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार; लखनऊ-कानपुर समेत 45 जिलों में वज्रपात का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब फिर सक्रिय होने जा रहा है। शुक्रवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे पश्चिमी जिलों तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ और कानपुर समेत 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। चार दिनों तक बारिश का दौर रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से 17…
Read MoreUP Weather Today: लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से सक्रिय होगा मानसून; पूर्वी यूपी में तेज बारिश का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। गुरुवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। गुरुवार को बादलों की आवाजाही के साथ धूप निकल सकती है, जबकि शुक्रवार को मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। बंगाल की…
Read MoreUP Weather: लखनऊ में छाए रहेंगे बादल, पश्चिमी-पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; 21% कम हुई मानसूनी बारिश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान है। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भी बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। लखनऊ में 35 डिग्री तक…
Read More