UP Weather: यूपी में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत के साथ ही बारिश का दौर तेज बना हुआ है। बुधवार 2 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने के आसार हैं। कई जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। 5 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार…

Read More

UP Weather: यूपी में अगले 7 दिन बारिश का दौर, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट; जानें सितंबर की शुरुआत में कैसा रहेगा मौसम

कानपुर: उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वांचल में मध्यम से तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सोमवार को कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम की ट्रफ लाइन कानपुर के आसपास हरदोई से…

Read More

यूपी में 29 अगस्त के बाद थमेगी बारिश! मौसम विभाग ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम, रात के तापमान में भी गिरावट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश को लेकर अब बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 29 अगस्त के बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में व्यापक कमी आने की संभावना है। इससे अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क हो सकता है, हालांकि तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रह सकती है। इससे पहले आज और कल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश के चलते कई इलाकों में रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 29…

Read More

यूपी में बारिश के अलर्ट के बीच 3.8 डिग्री चढ़ा तापमान, उमस से बेहाल हुए लोग; 27 अगस्त तक बरसेंगे बादल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पश्चिमी यूपी में शनिवार सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं, जबकि पूर्वी यूपी में बारिश कम होने से उमस भरी गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी यूपी में 3.8 डिग्री बढ़ा पारा पूर्वी यूपी में 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज…

Read More

यूपी में फिर बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश का अलर्ट; पश्चिम को उमस से राहत, पूर्वी यूपी में बाढ़ का खतरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बारिश से पश्चिमी यूपी के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में नदियों के उफान के चलते बाढ़ का खतरा बना हुआ है। पश्चिमी यूपी में इन दिनों सुबह और रात के समय…

Read More

यूपी में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 10 जिलों में रेड तो 5 में ऑरेंज अलर्ट; 23 अगस्त तक बरसेंगे बादल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है और अगले 48 घंटे प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। झारखंड के पास बने निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है। पिछले 24 घंटे…

Read More

UP Weather: उमस से बेहाल यूपी को अब बारिश का इंतजार, 13 अगस्त से बदलेगा मौसम; 17 तक झमाझम के आसार, येलो अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बारिश के लिए जरूरी परिस्थितियां नहीं बन सकीं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के असर से 13 या 14 अगस्त से प्रदेश में मौसम बदल सकता है और 17 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी…

Read More

Weather Alert: यूपी से राजस्थान तक 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, MP में डूबे घर; दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ेगा

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 11 से 16 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी, तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी चेतावनी है। मध्य प्रदेश में पहले से ही बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जबकि भोपाल में कई घरों के आसपास पानी भर गया है। आंधी,…

Read More

Weather Update: 16 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP से लेकर पहाड़ों तक आफत; आंधी और लैंडस्लाइड का भी खतरा

नई दिल्ली: देश में मानसून पूरी रफ्तार से सक्रिय है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश के कारण कई बड़ी नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना, नर्मदा और चिनाब समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग ने आज 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में मौसम खराब रहने की संभावना है। कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं, आंधी…

Read More

UP Weather: पूर्वी यूपी में थमेगा बारिश का दौर, पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश के आसार; उमस फिर बढ़ाएगी परेशानी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून का असर अब कमजोर पड़ने लगा है। शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। मध्य प्रदेश से सटे उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश थमने के साथ ही उमसभरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान कर सकती है। पश्चिमी यूपी में बारिश कमजोर, कहीं-कहीं…

Read More