बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद सनसनीखेज आरोप सामने आए हैं। मृतक के परिवार का दावा है कि पत्नी और मकान मालिक के कथित संबंधों का विरोध करने के बाद उसे पकड़कर जबरन तेजाब पिला दिया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्नी और मकान मालिक को कथित आपत्तिजनक हालत में देखा…
Read MoreDay: August 10, 2026
बाराबंकी में सावन के दूसरे सोमवार पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कांवड़ियों की बाइक; दो की मौत, एक गंभीर
बाराबंकी: सावन के दूसरे सोमवार पर श्रीलोधेश्वर महादेव में जल चढ़ाने जा रहे तीन कांवड़ियों के साथ देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर क्षेत्र में करीब रात एक बजे उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फतेहपुर नगर पंचायत के जोशी टोला निवासी शैलेंद्र उर्फ हेमल जोशी (25) अपने साथी सचिव जोशी (24) और शक्तिमान (23)…
Read More7 KM साइकिल चलाकर रोज कोचिंग जाते थे किसान के बेटे आदित्य, हिंदी मीडियम से दूसरे प्रयास में क्रैक किया UPSC; ऐसे बने IAS
आजमगढ़: जिले के लालपुर गौहर गांव के रहने वाले आदित्य सिंह ने सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर मिसाल कायम की है। किसान परिवार से आने वाले आदित्य ने हिंदी माध्यम से परीक्षा की तैयारी की और दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में 508वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। कक्षा 12वीं में देखा था IAS बनने का सपना आदित्य सिंह चार भाई-बहनों में से एक हैं। उनके पिता किसान हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। साधारण पारिवारिक और…
Read Moreविदेश से MBBS कर भारत में बिना FMGE बनेंगे डॉक्टर? इन 5 देशों की डिग्री पर लागू नियम जानना जरूरी
नई दिल्ली: विदेश जाकर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के लिए भारत लौटकर मेडिकल प्रैक्टिस करने की प्रक्रिया अहम होती है। आमतौर पर विदेशी मेडिकल डिग्री हासिल करने वाले छात्रों को भारत में प्रैक्टिस के लिए विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा यानी FMGE की आवश्यकता पड़ सकती है। हालांकि, कुछ देशों की मेडिकल शिक्षा और डिग्री को लेकर अलग नियम बताए जाते हैं। ऐसे में विदेश में मेडिकल की पढ़ाई की योजना बना रहे छात्रों के लिए देश, डिग्री और भारत में लागू मान्यता संबंधी नियमों की पहले से…
Read Moreसंसद में आज फिर संग्राम! केरल का नाम बदलने समेत कई बड़े बिल होंगे पेश, छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा तय
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में सोमवार को एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के आसार हैं। कांग्रेस छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में जवाब और माफी की मांग कर रही है। दूसरी ओर, केंद्र सरकार लोकसभा में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इनमें केरल का नाम बदलने से जुड़ा विधेयक भी शामिल है। प्रस्तावित विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम संशोधन विधेयक को लेकर भी विपक्ष ने विरोध का ऐलान किया है। छात्रों…
Read Moreयूपी में अवैध निर्माण पर AI की नजर! सेटेलाइट इमेज से पकड़े जाएंगे नक्शे से बाहर बने मकान, अलीगंज अग्निकांड के बाद बड़ा फैसला
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध निर्माणों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है। अब प्रदेश के विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण और स्वीकृत मानचित्र से अलग किए जा रहे निर्माण कार्यों की पहचान सेटेलाइट तस्वीरों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित प्रणाली से की जाएगी। इसके लिए एक जियो पोर्टल तैयार किया जा रहा है। सेटेलाइट तस्वीरों से होगी निर्माण की निगरानी नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग शहरों और विकास प्राधिकरण क्षेत्रों की नियमित अंतराल पर सेटेलाइट तस्वीरें ली…
Read MoreUP Weather Today: झांसी-प्रयागराज समेत 10 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ में भी बरसेंगे बादल; 12 अगस्त से बदलेगा मौसम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता अगले दो दिनों तक बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि लखनऊ में भी बारिश के आसार हैं। हालांकि 12 अगस्त से मानसूनी गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है, जिसके बाद कुछ दिनों तक बारिश का दौर कमजोर पड़ सकता है। दक्षिणी यूपी में अगले दो दिन सक्रिय रहेगा मानसून आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर…
Read Moreगोरखपुर में आज दिखेगा तिरंगे का जोश, CM योगी करेंगे भव्य यात्रा की अगुवाई; इन रास्तों से गुजरेगा कारवां
गोरखपुर: स्वतंत्रता दिवस के उत्सव और राष्ट्रभक्ति की भावना के बीच सोमवार को शहर की सड़कों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा महानगर इकाई की ओर से आयोजित इस यात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता और युवा राष्ट्र प्रथम, एकता और अखंडता का संदेश देते नजर आएंगे। रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होगी यात्रा तिरंगा यात्रा सुबह नौ बजे नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होगी। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर यात्रा…
Read Moreगोरखपुर में CM योगी की समीक्षा बैठक, बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी रखने के निर्देश; मंदिरों और कांवड़ मार्ग की सफाई पर जोर
गोरखपुर: तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की विकास परियोजनाओं, बाढ़ बचाव और सावन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं। नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के साथ बांधों की नियमित निगरानी करने और संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को पूरी तरह तैयार रहने को कहा। शिवालयों और मंदिरों में सफाई…
Read Moreउत्तराखंड में 2027 का BJP प्लान तैयार! मौजूदा विधायकों पर फिर दांव, CM धामी को 25 सीटों से चुनाव लड़ने का न्योता
देहरादून: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक में पार्टी नेतृत्व ने संकेत दिया कि आगामी चुनाव में मौजूदा विधायकों को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि टिकट का अंतिम फैसला केवल वर्तमान विधायकों के आधार पर नहीं होगा। क्षेत्र में सक्रियता, संगठन का फीडबैक और सर्वे रिपोर्ट प्रत्याशियों के चयन में अहम भूमिका निभाएंगे। मौजूदा विधायकों की अब होगी राजनीतिक परीक्षा भाजपा ने मौजूदा विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर चुनावी तैयारी शुरू…
Read More