रांची: राजधानी रांची में छात्र आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है और 100 से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले रास्तों पर…
Read MoreTag: झारखंड छात्र आंदोलन
झारखंड में छात्रों का विधानसभा मार्च आज, प्रशासन अलर्ट; रांची में कई लेयर की बैरिकेडिंग और धारा 163 लागू
रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र आज विधानसभा का घेराव करेंगे। सरकार के साथ तीन दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद छात्रों ने विधानसभा मार्च का ऐलान किया है। सुबह 10 बजे प्रस्तावित मार्च को देखते हुए रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधानसभा के आसपास कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है और कंटीले तार भी लगाए गए हैं। छात्रों ने साफ किया है कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। रांची में जुट…
Read MoreJPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर तीनों सदस्यों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार JPSC की सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद ने रविवार को अपने पदों से इस्तीफा दिया। इन इस्तीफों को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। इससे पहले…
Read More‘सरकार को झुकना पड़ेगा’… झारखंड में परीक्षा विवाद पर छात्र नेता की भूख हड़ताल तेज, JPSC-JSSC को लेकर उग्र हुआ आंदोलन
रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। JPSC, JSSC CGL समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के आरोपों के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान छात्रों ने मशाल जुलूस भी निकाला और सरकार से जल्द वार्ता की मांग दोहराई। भूख हड़ताल जारी रखने का ऐलान…
Read Moreसोनम वांगचुक की तर्ज पर भूख हड़ताल, अभिजीत दीपके का मिला समर्थन; झारखंड में भर्ती परीक्षा विवाद पर उग्र हुआ छात्र आंदोलन
रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। राजधानी रांची में सैकड़ों छात्र कई दिनों से धरने पर डटे हुए हैं। अब छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान कर दिया है। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन ने और गति पकड़ ली है। भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने और निष्पक्ष जांच की मांग प्रदर्शन कर रहे…
Read More