रांची: राजधानी रांची में छात्र आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है और 100 से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले रास्तों पर…
Read MoreTag: Ranchi News
JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश पर तीनों सदस्यों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार JPSC की सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद ने रविवार को अपने पदों से इस्तीफा दिया। इन इस्तीफों को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। इससे पहले…
Read Moreसोनम वांगचुक की तर्ज पर भूख हड़ताल, अभिजीत दीपके का मिला समर्थन; झारखंड में भर्ती परीक्षा विवाद पर उग्र हुआ छात्र आंदोलन
रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। राजधानी रांची में सैकड़ों छात्र कई दिनों से धरने पर डटे हुए हैं। अब छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान कर दिया है। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन ने और गति पकड़ ली है। भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने और निष्पक्ष जांच की मांग प्रदर्शन कर रहे…
Read Moreकानून-व्यवस्था पर सख्त हुए हेमंत सोरेन! दो जिलों के SSP-SP पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से हटाए गए अधिकारी
रांची: झारखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के पुलिस प्रमुखों को उनके पदों से हटा दिया है। बढ़ती आपराधिक घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह सख्त फैसला लिया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से मुक्त करते हुए पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। सरकार ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा…
Read Moreझारखंड राज्यसभा चुनाव में बवाल! परिमल नथवाणी के नामांकन पर घमासान, विधानसभा के भीतर-बाहर आमने-सामने BJP-कांग्रेस
रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवाणी के नामांकन पत्र को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कांग्रेस और भाजपा के बीच खुली राजनीतिक जंग में बदल गया है। नामांकन पत्र की जांच के दौरान सामने आई कथित विसंगतियों को लेकर दोनों दल एक-दूसरे पर हमलावर हैं। मामला इतना गरमा गया कि बुधवार को झारखंड विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों प्रमुख दलों के नेता और कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करते नजर आए। कांग्रेस जहां नामांकन रद्द करने की मांग पर अड़ी…
Read More