मुंबई: टीवी अभिनेत्री अविका गौर डेंगू की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। ‘बालिका वधू’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे चर्चित धारावाहिकों से पहचान बनाने वाली अविका पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार से जूझ रही थीं। उनके पति मिलिंद चंदवानी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अभिनेत्री की तबीयत की जानकारी दी और प्रशंसकों से उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करने की अपील की है। अविका ने भी अस्पताल से अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनके हाथ में ड्रिप लगी नजर आ…
Read MoreDay: August 8, 2026
पाकिस्तान सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे चोटिल; टेस्ट सीरीज से हो सकते हैं बाहर
लंदन: पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे डरहम की ओर से खेलते हुए दाहिने कंधे में चोट लगा बैठे हैं। चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा और वह रिटायर्ड हर्ट हुए। अगर उनकी चोट गंभीर पाई जाती है तो वह पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। 17 गेंद खेलकर 9 रन पर हुए चोटिल एमिलियो गे डरहम की ओर से मैच खेल रहे थे। उन्होंने 17…
Read Moreचंबा में बड़ा बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर पलटी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। बस में करीब 15 से 20 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा भेजा गया है। बैरागढ़ से चंबा जा रही थी बस जानकारी के मुताबिक बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालुज मोड़ के…
Read Moreदिल्ली में MKC ग्रुप को मिला प्रतिष्ठित कारोबारी पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने किया सम्मानित
दिल्ली डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली में देश के व्यापार को बढ़ावा देने और आर्थिक नीति व विकास के मुद्दों पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय स्तर के बड़े कारोबारी घरानों को एक मंच पर लाने वाला विशाल समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के प्रमुख कारोबारी समूह MKC ग्रुप को कारोबारी जगत के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। MKC ग्रुप को मिला प्रतिष्ठित सम्मान पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश के बड़े फल-सब्जी कारोबारी समूह MKC ग्रुप को सम्मानित किया गया। समूह की ओर से मौहम्मद नासिर…
Read MoreFCRA बिल पर संसद में घमासान तय! कांग्रेस ने जारी किया 3-लाइन व्हिप, 10 से 12 अगस्त तक सांसदों की मौजूदगी अनिवार्य
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के आखिरी सप्ताह में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक यानी FCRA संशोधन विधेयक 2026 को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ने के आसार हैं। कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को 10, 11 और 12 अगस्त को सदन में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। विपक्षी दल भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गए हैं। 10 अगस्त को पेश हो सकता है FCRA संशोधन बिल संभावना जताई जा रही…
Read MoreFlipkart Freedom Sale में iPhone पर बंपर ऑफर, 8 हजार तक सस्ता iPhone 16; Oppo-Vivo और Nothing पर भी बड़ी छूट
नई दिल्ली: Flipkart Freedom Sale अब सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है। सेल में iPhone के कई मॉडल्स पर छूट के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का फायदा मिल रहा है। iPhone 17, iPhone 16, iPhone Air और iPhone 17 Pro समेत Nothing, Oppo और Vivo के चुनिंदा स्मार्टफोन भी कम कीमत में उपलब्ध हैं। इन ऑफर्स के चलते कुछ फोन की प्रभावी कीमत सामान्य खुदरा कीमत से काफी कम हो रही है। iPhone 17 पर भी मिल रहा है डिस्काउंट Flipkart Freedom Sale में iPhone 17…
Read Moreपत्नी के बार-बार मायके जाने से नाराज पति ने सास की हत्या का रचा खेल! भूसे में जलाया शव, राख में मिलीं हड्डियां और चूड़ियां
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सास की हत्या कर शव को भूसे के ढेर में जलाने के आरोप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी के बार-बार मायके आने से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी 65 वर्षीय सास की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को घर के बाहर रखे भूसे के ढेर में जला दिया। राख हटाने पर जली हुई हड्डियां और चूड़ियां मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। हालांकि बरामद हड्डियां महिला की ही हैं या नहीं, इसकी पुष्टि अभी…
Read Moreअतीक का बड़ा बेटा अली पहली बार पैरोल पर जाएगा प्रयागराज, भाई आबान के जनाजे में होगा शामिल; हाईकोर्ट ने दी अनुमति
झांसी: झांसी जिला कारागार में बंद अतीक अहमद के बड़े बेटे अली अहमद को पहली बार पैरोल मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसे छोटे भाई आबान के जनाजे में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाने की अनुमति दी है। अली को पिछले साल नैनी जेल से झांसी जेल में स्थानांतरित किया गया था। इसके बाद यह पहला मौका होगा जब वह पैरोल पर जेल से बाहर आएगा। छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने की मिली अनुमति गुरुवार को सड़क हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान और उसके…
Read MoreUP Weather: पूर्वी यूपी में थमेगा बारिश का दौर, पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश के आसार; उमस फिर बढ़ाएगी परेशानी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून का असर अब कमजोर पड़ने लगा है। शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। मध्य प्रदेश से सटे उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश थमने के साथ ही उमसभरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान कर सकती है। पश्चिमी यूपी में बारिश कमजोर, कहीं-कहीं…
Read MoreKGMU में आधी रात धुएं से भर गया बच्चों का वार्ड, सीने से लगाकर भागे परिजन; 50 बच्चे सुरक्षित निकाले गए
लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के जनरल सर्जरी विभाग के बेसमेंट में गुरुवार देर रात बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। बेसमेंट से निकला धुआं डक्ट और खिड़कियों के रास्ते पहली मंजिल स्थित पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड तक पहुंच गया। कुछ ही देर में वार्ड धुएं से भर गया। वहां भर्ती करीब 50 बच्चों को डॉक्टरों, कर्मचारियों और तीमारदारों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। आईसीयू में भर्ती बच्चों को भी एहतियातन दूसरी जगह भेजा गया। करीब तीन घंटे तक बचाव और आग बुझाने का…
Read More