‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भिड़ीं स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी बहस

मुंबई: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के दूसरे एपिसोड में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली। दोनों ने एक-दूसरे पर तंज कसे और बातचीत के दौरान मामला करियर तक पहुंच गया। स्वरा ने शहजाद के राजनीतिक करियर पर टिप्पणी की, जिसके जवाब में शहजाद ने उनके पति फहद अहमद का जिक्र कर पलटवार किया। शो के पहले एपिसोड में दोनों के बीच ज्यादा टकराव देखने को नहीं मिला था, लेकिन दूसरे एपिसोड में उनकी नोक-झोंक ने माहौल गरमा दिया। बातचीत के दौरान शहजाद…

Read More

फिल्म से प्राइवेट क्लिप लीक हुई तो 4 दिन घर से नहीं निकलीं राधिका आप्टे, बोलीं- ‘ड्राइवर और गार्ड तक पहुंच गया था वीडियो’

मुंबई: अभिनेत्री राधिका आप्टे ने अपनी जिंदगी के उस दौर के बारे में बताया है, जब फिल्म से उनका एक प्राइवेट वीडियो बिना जानकारी के लीक हो गया था। इस घटना का उन पर इतना असर पड़ा कि उन्होंने खुद को चार दिनों तक घर में बंद कर लिया था। राधिका के मुताबिक, लीक हुई क्लिप उनके वॉचमैन और उनकी स्टाइलिस्ट के ड्राइवर तक भी पहुंच गई थी, जिससे वह काफी असहज और डरी हुई थीं। राधिका ने बताया कि फिल्म में इंटीमेट सीन करना एक प्रोफेशनल फैसला हो सकता…

Read More

‘बीना भाभी’ के अतीत से उठेगा पर्दा? रसिका दुग्गल ने बताया मिर्जापुर के किरदार को लेकर फैंस की बड़ी डिमांड

मुंबई: मिर्जापुर: द मूवी में बीना त्रिपाठी के किरदार को लेकर अभिनेत्री रसिका दुग्गल को दर्शकों से लगातार सराहना मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस किरदार को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है और कई लोग बीना त्रिपाठी की जिंदगी पर आधारित अलग कहानी यानी स्पिन ऑफ की मांग कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस से ज्यादा किरदार के साथ ईमानदारी जरूरी रसिका दुग्गल का कहना है कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी किसी भूमिका का चुनाव सिर्फ बॉक्स ऑफिस की सफलता को ध्यान में रखकर नहीं किया।…

Read More

‘डाकू ददुआ’ के किरदार में अरशद वारसी का दमदार अंदाज, प्रतीक गांधी ने भी जमाई पकड़; जानें कैसी है ‘घमासान’

मुंबई: वास्तविक घटनाओं और चर्चित किरदारों पर फिल्म बनाना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। निर्देशक तिग्मांशु धूलिया इसी तरह की कहानियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी नई फिल्म ‘घमासान’ भी बुंदेलखंड के चर्चित डाकू ददुआ से प्रेरित है। फिल्म में अरशद वारसी और प्रतीक गांधी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। दोनों कलाकारों के अभिनय ने फिल्म को मजबूती दी है, लेकिन कहानी और पटकथा के स्तर पर कुछ कमियां भी दिखाई देती हैं। क्या है ‘घमासान’ की कहानी? फिल्म की कहानी साल 2006 में उत्तर प्रदेश की एक शादी…

Read More

19 साल बाद ‘आवारापन 2’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 5 करोड़ पार; ‘बंटवारा 1947’ को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही है। 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी, लेकिन समय के साथ यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई। अब 19 साल बाद इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इसका असर एडवांस बुकिंग पर भी नजर आ रहा है। तीन दिन में करोड़ों का एडवांस कलेक्शन ‘आवारापन 2’ की एडवांस…

Read More

अविका गौर को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती एक्ट्रेस की हालत पर पति मिलिंद ने दिया अपडेट, फैंस से बोले- उनके लिए दुआ करें

मुंबई: टीवी अभिनेत्री अविका गौर डेंगू की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। ‘बालिका वधू’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे चर्चित धारावाहिकों से पहचान बनाने वाली अविका पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार से जूझ रही थीं। उनके पति मिलिंद चंदवानी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अभिनेत्री की तबीयत की जानकारी दी और प्रशंसकों से उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करने की अपील की है। अविका ने भी अस्पताल से अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनके हाथ में ड्रिप लगी नजर आ…

Read More

Netflix की ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ ने भारतीय अर्थव्यवस्था में जोड़े 215 करोड़ रुपये, 850 से ज्यादा स्थानीय कारोबारों को मिला फायदा

नई दिल्ली: भारत में अपने 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नेटफ्लिक्स ने अपनी महत्वाकांक्षी सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ को लेकर बड़ा दावा किया है। कंपनी के अनुसार यह प्रोजेक्ट भारतीय अर्थव्यवस्था में 24 मिलियन अमेरिकी डॉलर, यानी 215 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देने में सफल रहा है। इस प्रोडक्शन से हजारों लोगों को रोजगार मिला और सैकड़ों स्थानीय व्यवसायों को भी सीधा लाभ पहुंचा। भारत की क्रिएटिव क्षमता का बड़ा उदाहरण बताया प्रोजेक्ट नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नेटफ्लिक्स के सह-सीईओ टेड सारंडोस…

Read More

1 करोड़ की प्राइज मनी का क्या करेंगी ‘लॉक अप 2’ विनर श्रेया कालरा? खुद बताया कहां करेंगी निवेश

मुंबई: रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ की विजेता बनीं कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर श्रेया कालरा ने ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि भी अपने नाम की है। शो जीतने के बाद उन्होंने खुलासा किया कि वह इस रकम का एक हिस्सा सामाजिक कार्यों में लगाएंगी। साथ ही भविष्य को ध्यान में रखते हुए संपत्ति में निवेश की भी योजना बना रही हैं। शिल्पा शिंदे के शेल्टर होम की करेंगी मदद एक इंटरव्यू में श्रेया कालरा ने बताया कि वह अपनी पुरस्कार राशि का कुछ हिस्सा…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, 16.61 करोड़ के कर्ज मामले में 9 सितंबर को नीलाम होंगी दो संपत्तियां

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चेक बाउंस मामले के बीच अब उन पर बकाया बैंक कर्ज को लेकर भी कार्रवाई तेज हो गई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित उनकी दो संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंक की ओर से दोनों संपत्तियों पर नीलामी का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। इन संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी 9 सितंबर को प्रस्तावित है। 16.61 करोड़ रुपये के बकाया कर्ज से…

Read More

भाभी की साड़ी, मां के गहने और आश्रम में शादी… टीवी की इस मशहूर अभिनेत्री ने सुनाया भावुक किस्सा, शादी के 5वें दिन छोड़ना चाहती थीं ससुराल

मुंबई: टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘कहानी घर-घर की’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री टीना पारेख एक बार फिर चर्चा में हैं। अपनी शादी की 20वीं सालगिरह के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी शादी से जुड़े कई अनसुने किस्से बताए। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने शादी में कोई भव्य आयोजन नहीं किया था, बल्कि भाभी की साड़ी और परिवार की महिलाओं के आशीर्वाद स्वरूप मिले गहने पहनकर दुल्हन बनी थीं। भाभी की पुरानी साड़ी पहनकर बनी थीं दुल्हन टीना पारेख ने अपने…

Read More