नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तेज आर्थिक वृद्धि के बीच लोगों से स्वदेशी, स्थानीय उत्पादों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने खास तौर पर विदेशों में शादियां करने के चलन पर सवाल उठाते हुए लोगों से ‘भारत में शादी’ का मंत्र अपनाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि शादी करनी है तो विदेश के बजाय भारत में ही आयोजन किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि केवल घूमने-फिरने के लिए विदेश यात्राओं से बचना चाहिए और विदेशों में शादियां…
Read MoreTag: indian economy
Netflix की ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ ने भारतीय अर्थव्यवस्था में जोड़े 215 करोड़ रुपये, 850 से ज्यादा स्थानीय कारोबारों को मिला फायदा
नई दिल्ली: भारत में अपने 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नेटफ्लिक्स ने अपनी महत्वाकांक्षी सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ को लेकर बड़ा दावा किया है। कंपनी के अनुसार यह प्रोजेक्ट भारतीय अर्थव्यवस्था में 24 मिलियन अमेरिकी डॉलर, यानी 215 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देने में सफल रहा है। इस प्रोडक्शन से हजारों लोगों को रोजगार मिला और सैकड़ों स्थानीय व्यवसायों को भी सीधा लाभ पहुंचा। भारत की क्रिएटिव क्षमता का बड़ा उदाहरण बताया प्रोजेक्ट नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नेटफ्लिक्स के सह-सीईओ टेड सारंडोस…
Read Moreविदेशी निवेश बढ़ाने की तैयारी में सरकार, वित्त मंत्री बोलीं- अभी और होंगे बड़े कदम
नई दिल्ली: भारत में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार आने वाले समय में और महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि विदेशी पूंजी को भारतीय बाजार की ओर आकर्षित करने के लिए शुरू किए गए उपाय केवल शुरुआत हैं और निवेश बढ़ाने के लिए आगे भी कई कदम उठाए जाएंगे। हीरो माइंडमाइन समिट 2026 को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक विदेशी निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने की…
Read Moreट्रम्प की टैरिफ के बीच एडीबी का अनुमान : वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था
नई दिल्ली। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। एडीबी ने कहा कि भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ का दूसरी तिमाही में असर पड़ेगा, जिससे गति में गिरावट आएगी। एडीबी ने मंगलवार को जारी अपने ताजा एशियन डेवलपमेंट आउटलुक (एडीओ) में कहा कि पहली तिमाही में 7.8 फीसदी की मजबूत विकास दर के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। एडीबी…
Read Moreदशहरा बुराई और आतंक के दहन का प्रतीक, उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए यही सही समय है: मुख्यमंत्री
अधिकारियों को मुख्यमंत्री का दो टूक निर्देश, उपद्रवियों के खिलाफ हो निर्णायक कार्रवाई, कोई बच न सके उपद्रवी बचेंगे नहीं, कार्रवाई ऐसी होगी कि दोबारा अराजकता फैलाने की सोच नहीं सकेंगे: मुख्यमंत्री कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद सहित विभिन्न जिलों की घटनाओं पर नाराजगी, उपद्रवियों पर तुरंत एफआईआर, संपत्ति तक जांच के आदेश लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो टूक शब्दों में कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई के साथ कुचल देगी। पर्व-त्योहारों के अवसर पर कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा…
Read Moreमौलाना भूल गया था कि यूपी में सरकार किसकी है, ऐसा सबक सिखाएंगे कि पीढ़ियां दंगा करना भूल जाएंगी : योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली की घटना पर कहा- “बरेली में एक मौलाना भूल गया था कि शासन किसका है। वह धमकी देकर जाम लगाने की बात करता था, लेकिन हमने कहा कि न जाम होगा, न कर्फ्यू लगेगा। हम ऐसा सबक सिखाएंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां भी दंगा करना भूल जाएंगी।” योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि 2017 के बाद उनकी सरकार ने दंगाइयों को चुन-चुनकर सजा दी और ऐसी भाषा में जवाब दिया, जो वे समझते थे। इस सख्ती ने उत्तर प्रदेश में शांति और…
Read Moreनिवेशकों से पीएम मोदी की अपील- यूपी में करें निवेश, यह विकास के नए आयाम गढ़ रहा है- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-3rd Edition) का किया शुभारंभ ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-3rd Edition) के शुभारंभ पर सीएम योगी भी रहे मौजूद गौतमबुद्ध नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-3rd Edition) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने हाल ही में लागू किए गए नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी…
Read Moreपीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन : विदेशी वस्तुओं से पाएं मुक्ति अपनाएं स्वदेशी
कहा, रोजमर्रा की वस्तुएं ही सस्ती, आम आदमी को मिलेगी राहत देशवासियों को 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की होगी बचत नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को देश के नाम दिए अपने संबोधन में लोगों से स्वदेशी अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की चीजों में बहुत सी विदेशी वस्तुएं जुड़ गई हैं, हमें इनसे मुक्ति पानी होगी। हमें वह सामान खरीदना चाहिए जो अपने देश में बना हो। जिसमें हमारे देश के युवाओं का पसीना बहा हो। देश की समृद्धि को बढ़ाने के अभियान में…
Read Moreजीएसटी सुधारों से अर्थव्यवस्था में 2 लाख करोड़ आएंगे, लोगों के पास होगा ज्यादा पैसा: सीतारमण
विशाखापत्तनम। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि अगली पीढ़ी के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों से अर्थव्यवस्था में 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। इससे लोगों के हाथ में अधिक नकदी होगी, जो अन्यथा करों में चली जाती। वित्त मंत्री ने यहां आयोजित अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों पर आउटरीच और इंटरेक्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न व्यापार निकायों के व्यापारियों और व्यापार प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस नई पीढ़ी की कर…
Read More