गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में थाना कविनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद स्नैचिंग की घटनाओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, घायल होने के बाद आरोपी इमरान रोने लगा और उसने कहा कि वह अब दोबारा ऐसा काम नहीं करेगा, पढ़ाई-लिखाई करेगा और उसे माफ कर दिया जाए। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए सोने की टिक्की, हथियार और…
Read MoreTag: UP Crime News
यूपी में पिता बने कातिल! प्रयागराज में डंबल से बेटे की हत्या, औरैया में ₹900 के विवाद में पीट-पीटकर मार डाला
प्रयागराज/औरैया: उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में पिता और बेटे के रिश्ते को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। प्रयागराज में नशे में धुत पिता ने पहले 18 वर्षीय बेटे पर चाकू से हमला किया और फिर डंबल से सीने पर कई वार कर उसकी जान ले ली। वहीं, औरैया में 900 रुपये निकालने के विवाद में पिता ने 15 वर्षीय बेटे को डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बाद में नशा उतरने पर आरोपी पिता ने चूहे मारने की दवा खाकर जान देने की…
Read Moreपूजा के दौरान पंडितों से आधार कार्ड मांगने पर भड़का विवाद, पत्नी समेत 2 पंडितों की गोली मारकर हत्या
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पूजा-पाठ के दौरान विवाद के बाद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम घर में भाई की आत्मा की शांति के लिए पूजा चल रही थी। इसी दौरान घर पहुंचे अरविंद सिंह का पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबिता सिंह और दो पंडितों महेंद्र पाठक व अखिलेश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। भाई…
Read Moreएटा में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी की हथौड़े से हत्या; बच्चों के सामने पति ने दिया वारदात को अंजाम
एटा: उत्तर प्रदेश के एटा में मां और बेटी की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों के सिर और चेहरे पर हथौड़े से कई वार किए गए। वारदात के समय घर में तीन बच्चे भी मौजूद थे। बच्चों के सामने मां और नानी की हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना अवागढ़ इलाके की है। फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के ठाटी…
Read Moreसोते पति का पत्नी ने दबा दिया गला, फिर दिन-रात रोकर मनाया मातम; 3 दिन बाद पोस्टमार्टम ने खोला हत्या का राज
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तीन दिन बाद हत्या में बदल गया। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही की थी। आरोप है कि पत्नी ने सोते समय उसका गला दबाकर जान ले ली और इसके बाद परिवार के सामने दिन-रात रोकर मातम मनाती रही। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शराब को लेकर अक्सर होता था विवाद मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव…
Read Moreप्रदेश की 90 प्रतिशत आपराधिक घटनाओं में सामने आता है सपा कनेक्शन : अनिल राजभर
कैबिनेट मंत्री बोले, विशाल यादव हत्याकांड में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई पीड़ित परिवार की शिकायत पर हर पहलू की जांच करेगी सरकार 11 सितंबर को जौनपुर में लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर की गई थी विशाल की हत्या लखनऊ। जौनपुर में विशाल यादव की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी अपराध की घटना होती है तो 90 प्रतिशत मामलों में कहीं न कहीं समाजवादी पार्टी का कनेक्शन सामने…
Read Moreबेटे ने मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा, राज खोलने की धमकी दी तो दबा दिया गला; कानपुर में सनसनीखेज वारदात
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 14 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि किशोर ने मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और इस रिश्ते की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को देने की धमकी दी थी। इसके बाद कथित तौर पर मां और उसके प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब घटना से…
Read Moreझांसी में शादी के दो महीने बाद पत्नी प्रेमी संग पकड़ी गई, पति ने पुलिस बुलाकर खोला राज; घर में मचा हंगामा
झांसी: शादी के महज दो महीने बाद पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर दोनों कमरे में थे। मामले के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की, जबकि महिला को उसके मायके वालों के साथ भेज दिया गया। दो महीने पहले हुई थी शादी मामला झांसी के चिरगांव इलाके का है। तालाबपुरा मोहल्ले के…
Read Moreबस्ती में खूनी इश्क का खौफनाक अंत, बेटी ने प्रेमी संग मिलकर पिता को हंसिये से मारा फिर गमछे से घोंटा गला
बस्ती: बस्ती में प्रेम प्रसंग का विरोध करना एक पिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। दोनों ने पहले उन पर हंसिये से हमला किया और इसके बाद गमछे से गला घोंट दिया। वारदात के बाद बेटी और उसका प्रेमी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। प्रेम प्रसंग का पिता कर रहे थे विरोध छावनी थाना क्षेत्र…
Read Moreकानपुर में 7 महीने की गर्भवती युवती की संदिग्ध मौत, दो प्रेमी गिरफ्तार; आम के बाग में मिला था शव
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर में सात महीने की गर्भवती 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी युवती के संपर्क में थे और कथित तौर पर उसके प्रेमी बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले युवती का शव गांव के बाहर एक आम के बाग में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। मृतका के पिता की तहरीर…
Read More