यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडेय बनीं लखनऊ की SDM; प्रयागराज-गोरखपुर समेत कई जिलों में बदलाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गुरुवार को जारी तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नई तैनाती की गई है। निधि पांडेय को लखनऊ का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रयागराज, गोरखपुर और बांदा के नगर मजिस्ट्रेट समेत अन्य पदों पर भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। निधि पांडेय को लखनऊ में मिली तैनाती निधि पांडेय को लखनऊ का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह जनभवन में कम्पट्रोलर के पद पर कार्यरत थीं। शासन की…

Read More

मायावती का विपक्ष पर तीखा हमला: बोलीं- ‘Gen-Z वोटों के स्वार्थ में देश के अन्य जरूरी मुद्दे भूल गए हैं’

BSP Bihar Elections, Mayawati Bihar, BSP election strategy, Bihar Assembly Elections 2024, Solo contest Bihar, बसपा बिहार चुनाव, मायावती बिहार, बिहार विधानसभा चुनाव, बसपा चुनाव रणनीति

​लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संसद के शीतकालीन सत्र और एफसीआरए (FCRA) संशोधन बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों पर तीखा निशाना साधा है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सिलसिलेवार पोस्ट कर विपक्ष के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए हैं और कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते देश के अहम मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। ​ ​FCRA बिल पर आपाधापी: मायावती ने कहा कि सरकार इस अति-महत्वपूर्ण बिल को बिना शुरुआती चर्चा के ही जल्दबाजी…

Read More

“राम मंदिर भेजा तो चोरी हो जाएगी”, बोरी में चंदे की रकम लेकर संसद पहुंचे सपा सांसद, जुटाए 1.57 लाख रुपये

नई दिल्ली: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित चोरी के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन संसद परिसर में जारी है। मॉनसून सत्र के समापन से एक दिन पहले सपा सांसदों ने करीब दो सप्ताह से चल रहे अपने प्रदर्शन के दौरान जुटाई गई चंदे की रकम बोरी में भरकर संसद परिसर में पहुंचाई। पार्टी के मुताबिक, अब तक 1.57 लाख रुपये चंदे के रूप में एकत्र किए गए हैं। संसद परिसर में बोरी में लेकर पहुंचे चंदे की रकम सपा सांसदों ने बुधवार…

Read More

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की तलाश पूरी, 16 उम्मीदवारों ने दिया इंटरव्यू; अब 3 नामों में से होगा फाइनल चयन

अयोध्या: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ के चयन की प्रक्रिया एक अहम पड़ाव पर पहुंच गई है। अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में 11 और 12 अगस्त को दो दिन तक चले साक्षात्कार में कुल 16 उम्मीदवार शामिल हुए। अब चयन समिति इन उम्मीदवारों में से तीन नामों का पैनल तैयार कर ट्रस्ट को सौंपेगी। इसके बाद इन्हीं तीन नामों में से एक को सीईओ नियुक्त किया जाएगा। सीईओ पद के लिए 5,585 लोगों ने किया था आवेदन श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद…

Read More

जियो फाइनेंशियल में बैंक ऑफ अमेरिका की बड़ी एंट्री, ₹18,168 करोड़ की डील पर मुकेश अंबानी ने बताया पूरा प्लान

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने वित्तीय सेवा कारोबार के विस्तार के लिए बैंक ऑफ अमेरिका के साथ बड़ा समझौता किया है। 12 अगस्त 2026 को हुए संयुक्त उपक्रम समझौते के तहत बैंक ऑफ अमेरिका की सहायक कंपनी एनबी होल्डिंग्स, जियो क्रेडिट लिमिटेड में कुल 49.9 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी। इसके लिए करीब 1.9 अरब डॉलर यानी लगभग 18,168 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की तीसरी बड़ी वैश्विक साझेदारी है। इससे पहले कंपनी ने म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए ब्लैकरॉक…

Read More

एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे ने टाटा ग्रुप में मचाई हलचल, आखिरी दिन भी चलता रहा रोज का काम; करीबी सहयोगी भी रहे बेखबर

मुंबई: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर ने बुधवार को कारोबारी जगत को चौंका दिया। खास बात यह रही कि जिस दिन उनके इस्तीफे की खबर सामने आई, उस दिन भी उनकी दिनचर्या लगभग सामान्य रही। समूह के कई वरिष्ठ अधिकारियों और करीबी सहयोगियों को भी उनके फैसले की पहले से जानकारी नहीं थी। 63 वर्षीय चंद्रशेखरन ने टाटा ग्रुप में करीब चार दशक का सफर तय किया है। उनके इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद समूह के भीतर से लेकर पूरे उद्योग जगत तक…

Read More

अग्निवीरों के परिवारों के लिए बड़ा ऐलान संभव, शहादत पर मिलेगी नौकरी या पेंशन? सरकार कर रही गंभीरता से विचार

नई दिल्ली: अग्निपथ योजना के तहत सेना में चार साल के लिए भर्ती होने वाले अग्निवीरों के परिवारों को लेकर केंद्र सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। देश की रक्षा के दौरान जान गंवाने वाले अग्निवीरों के परिजनों को नियमित सैनिकों के परिवारों की तरह कुछ सुविधाएं देने की संसदीय समिति की सिफारिश पर रक्षा मंत्रालय गंभीरता से विचार कर रहा है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला कब होगा और किस सुविधा को लागू किया जाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौजूदा व्यवस्था के तहत ड्यूटी के दौरान अग्निवीर की…

Read More

लखनऊ में विदेशी युवतियों से हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, ‘लोला’ ने बना रखे थे घंटे, रात और हफ्ते के अलग-अलग पैकेज

लखनऊ: उजबेकिस्तान की नागरिक लोला क्यूमोवा पर उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट संचालित करने का आरोप है। लखनऊ पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि लोला विदेशी युवतियों के लिए अलग-अलग अवधि के पैकेज तय करती थी। कुछ घंटों से लेकर पूरी रात और एक सप्ताह तक के लिए अलग-अलग रकम वसूली जाती थी। पुलिस के मुताबिक, वह करीब आठ वर्षों से अवैध रूप से भारत में रह रही थी और यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान में…

Read More

PUBG में हार से बढ़ा कर्ज तो बेटे ने रची अपने ही अपहरण की साजिश, AI से आंख फूटने की फोटो भेज पिता से मांगी 1 लाख की फिरौती

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक 11वीं के छात्र ने ऑनलाइन गेम में रुपये हारने और कर्ज बढ़ने के बाद अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। छात्र ने पिता के व्हाट्सएप पर एक लाख रुपये की फिरौती मांगते हुए संदेश भेजा। इतना ही नहीं, डर पैदा करने के लिए उसने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से अपनी आंख फूटने जैसी तस्वीर तैयार कर पिता को भेज दी। तस्वीर देखकर परिवार में हड़कंप मच गया और पिता ने सिकरीगंज थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने…

Read More

UP में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान जल्द! पहले खाते में आएंगे 20 हजार, फिर 30 हजार देने की तैयारी; चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक सहायता योजना लाने की तैयारी में है। प्रस्तावित योजना के तहत पात्र महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का खाका तैयार किया जा रहा है। पहली किस्त के तौर पर महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 20 हजार रुपये भेजे जाने की तैयारी है। इसके बाद 30 हजार रुपये की सहायता दी जा सकती है। यह योजना पड़ोसी राज्य बिहार में महिलाओं को दी गई आर्थिक सहायता की तर्ज पर तैयार की…

Read More