लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संसद के शीतकालीन सत्र और एफसीआरए (FCRA) संशोधन बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों पर तीखा निशाना साधा है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सिलसिलेवार पोस्ट कर विपक्ष के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए हैं और कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते देश के अहम मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। FCRA बिल पर आपाधापी: मायावती ने कहा कि सरकार इस अति-महत्वपूर्ण बिल को बिना शुरुआती चर्चा के ही जल्दबाजी…
Read MoreTag: Indian Politics News
2029 की जंग की तैयारी में कांग्रेस! राहुल गांधी ने चला बड़ा संगठनात्मक दांव, यूपी में दलित चेहरे को कमान
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2029 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल की शुरुआत कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने सामाजिक समीकरण साधने, जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से कई अहम नियुक्तियां की हैं। इस कवायद को राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में बड़ा सामाजिक और राजनीतिक संदेश देते हुए नए प्रभारी की नियुक्ति की…
Read More2027 चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव! यूपी में गठबंधन के संकेत, बोले- भाजपा को सत्ता में लौटने से रोकेंगे
बिजनौर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा है कि भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए उनकी पार्टी गठबंधन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। बिजनौर के नजीबाबाद में आयोजित ‘पैगाम-ए-इत्तेहाद’ कार्यक्रम में ओवैसी ने भाजपा के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य में अपनी राजनीतिक…
Read More4399 दिन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड! PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री, CM योगी ने दी बधाई
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4399 दिन पूरे करने के साथ ही वह भारत में सबसे लंबे समय तक इस पद पर सेवा देने वाले जननेता बन गए हैं। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को भारतीय लोकतंत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने…
Read Moreराजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी हुए भावुक, बोले- ‘पापा, आपके मजबूत भारत का सपना पूरा करूंगा’
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत को समृद्ध, मजबूत और कुशल राष्ट्र बनाने का जो सपना राजीव गांधी ने देखा था, उसे पूरा करने की जिम्मेदारी वह निभाएंगे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पिता के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत…
Read More2021 से 2026 तक बीजेपी का बढ़ता राजनीतिक दबदबा: जानिए कितने राज्यों में पहुंचे मुख्यमंत्री, कांग्रेस कहां पिछड़ी
नई दिल्ली: देश की राजनीति में पिछले पांच वर्षों के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विधानसभा चुनावों के लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत की है। 2026 तक आते-आते बीजेपी का राजनीतिक प्रभाव पहले के मुकाबले काफी व्यापक हो गया है। हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों ने इस बढ़त को और मजबूती दी है। बीजेपी ने तीन राज्यों में सत्ता हासिल की है, जिसमें पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी अपने दम…
Read Moreबंगाल विजय से बीजेपी को मिला बड़ा राजनीतिक बूस्ट, ‘गंगोत्री से गंगासागर’ तक सत्ता विस्तार ने बदला राष्ट्रीय समीकरण
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को पार्टी के लिए ऐतिहासिक राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। इस जीत ने न केवल कई चुनावी रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि भाजपा के वैचारिक और राजनीतिक विस्तार को भी नई मजबूती दी है। खास बात यह है कि भाजपा ने पहली बार उस पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल की है, जहां जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का गहरा संबंध रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 के बाद से लगातार बंगाल में भाजपा की जीत को पार्टी का बड़ा…
Read Moreराहुल गांधी के पहनावे और कार्यशैली पर किरेन रिजिजू का हमला: बोले- ‘सलाहकारों ने हाईजैक कर लिया दिमाग’
नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। एक निजी कार्यक्रम ‘टाइम्स नाउ समिट’ में बोलते हुए उन्होंने राहुल गांधी के संसद में टी-शर्ट पहनकर आने और उनकी राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल उठाए। रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अपने ‘एक्टिविस्ट’ सलाहकारों के प्रभाव में काम कर रहे हैं और वही बोलते हैं, जो उन्हें बताया जाता है। ‘संसद में नियम और शिष्टाचार का पालन जरूरी’किरण रिजिजू ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उन्हें राहुल गांधी से…
Read Moreमेनका गांधी परिवार से क्या ख़त्म हुई मोदी की नाराज़गी?
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने पूर्व सांसद वरुण गांधी की पत्नी यामिनी रॉय चौधरी को चुनाव मैदान में उतार सकती हैं। यह अटकलें तब और बढ़ गईं जब वरुण गांधी ने आज सुबह पत्नी यामिनी रॉय चौधरी और बेटी अनुसूइया के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। लोकसभा चुनाव के बाद पहली मुलाकातउत्तर प्रदेश के पीलीभीत और सुल्तानपुर से पूर्व सांसद रहे वरुण गांधी ने लोकसभा…
Read Moreहेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बताया दूरदर्शी नेता
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जनहित को सर्वोपरि रखने वाले नेता थे बहुगुणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा जनहित…
Read More