ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका, अभिषेक बनर्जी के प्रभाव वाले फलता में TMC का सियासी आधार कमजोर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के लिए फलता विधानसभा क्षेत्र कभी मजबूत गढ़ माना जाता था, लेकिन अब यही इलाका पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में कभी टीएमसी का दबदबा साफ नजर आता था, लेकिन हालात तेजी से बदले हैं। बाहुबली छवि वाले नेता जहांगीर खान के चुनावी मैदान से हटने के बाद पार्टी की स्थिति कमजोर पड़ गई है और क्षेत्र में टीएमसी की मौजूदगी लगभग गायब होती दिख रही है।…

Read More

‘बंगाल का रिजल्ट आते ही 4 घंटे बेहोश बैठे रहे अखिलेश’, ओपी राजभर का तीखा हमला; TMC से लेकर RJD तक को बताया ‘दगा कारतूस’

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजभर ने सपा, तृणमूल कांग्रेस और आरजेडी समेत कई विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद अखिलेश यादव “चार घंटे तक बेहोश बैठे रहे”। उन्होंने दावा किया कि अब विपक्षी दलों को समझ आ गया है कि…

Read More

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक बढ़त के पीछे ये रहे 5 बड़े चेहरे, जिन्होंने चुपचाप बदल दिया पूरा चुनावी समीकरण

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। पहली बार बंगाल में भाजपा सरकार बनने की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी रुझानों के मुताबिक भाजपा 144 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 76 सीटों पर आगे चल रही है। ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान लगातार ‘बांग्ला अस्मिता’ और क्षेत्रीय पहचान का मुद्दा उठाया था। 2021 के चुनाव में यही रणनीति उनके…

Read More

बंगाल विजय से बीजेपी को मिला बड़ा राजनीतिक बूस्ट, ‘गंगोत्री से गंगासागर’ तक सत्ता विस्तार ने बदला राष्ट्रीय समीकरण

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को पार्टी के लिए ऐतिहासिक राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। इस जीत ने न केवल कई चुनावी रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि भाजपा के वैचारिक और राजनीतिक विस्तार को भी नई मजबूती दी है। खास बात यह है कि भाजपा ने पहली बार उस पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल की है, जहां जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का गहरा संबंध रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 के बाद से लगातार बंगाल में भाजपा की जीत को पार्टी का बड़ा…

Read More

पश्चिम बंगाल में नहीं चला ओवैसी का जादू, मुस्लिम बहुल सीटों पर भी AIMIM का सूपड़ा साफ; ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत जब्त

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को बड़ा झटका लगा है। बिहार चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद पार्टी को बंगाल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजों और रुझानों ने AIMIM की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुस्लिम बहुल सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल सकी। चुनाव से पहले ही पार्टी को उस वक्त बड़ा राजनीतिक झटका लगा था, जब हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ उसका गठबंधन टूट गया।…

Read More

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक बढ़त, पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल; शाम 6:30 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे PM मोदी

नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी के खेमे में उत्साह चरम पर पहुंच गया है। शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। खास तौर पर पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है। रुझानों में शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है और जीत के दावों के बीच…

Read More

पश्चिम बंगाल चुनाव में बड़ा फैसला: फलता सीट का मतदान रद्द, सभी 285 बूथों पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा और अहम फैसला लेते हुए फलता विधानसभा सीट का पूरा मतदान रद्द कर दिया है। आयोग ने इस सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश जारी किया है। अब फलता विधानसभा क्षेत्र में 21 मई 2026 को फिर से वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक पुनर्मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। फलता सीट पर मैदान में हैं 6 उम्मीदवार फलता विधानसभा सीट…

Read More

‘एक चुनाव खत्म तो दूसरे की तैयारी शुरू’, बंगाल मतदान के बीच भाजपा ने 2027 के रण की बिछाई रणनीति

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव अभी पूरी तरह समाप्त भी नहीं हुए हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अगले बड़े चुनावी मुकाबलों की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के भीतर अक्सर कही जाने वाली यह बात कि “भाजपा कभी सोती नहीं” एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। जहां विपक्षी दल फिलहाल पश्चिम बंगाल चुनाव के अंतिम चरण की रणनीति में जुटे हैं, वहीं भाजपा ने उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित सात राज्यों में 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां…

Read More

निर्वाचन आयोग ने विहार की तरह ही देशभर में वोटर लिस्ट का रिवीजन अगले माह से

नई दिल्ली । निर्वाचन आयोग ने विहार की तरह ही अगले महीने अखिल भारतीय स्तर पर मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू करने के लिए सभी राज्यों में अपनी चुनाव मशीनरी को सक्रिय कर दिया है। कई विपक्षी दलों और अन्य लोगों ने इस व्यापक प्रक्रिया को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रख किया था और कहा था कि इससे पात्र नागरिकों को उनके मताधिकार से वंचित होना पड़ेगा। कुछ राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) ने अपने-अपने राज्यों में पूर्व में किये गए विशेष गहन पुनरीक्षण…

Read More