‘भाजपा किसी की सगी नहीं’, शिक्षक MLC चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर आकाश अग्रवाल के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव

लखनऊ: शिक्षक एमएलसी चुनाव में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। चुनाव में कथित अनियमितताओं की शिकायत लेकर कमिश्नरी पहुंचे आकाश अग्रवाल भावुक हो गए और रो पड़े। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके समर्थन में बयान जारी करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने अग्रवाल समाज को लेकर कही यह बात अखिलेश यादव ने 24 अक्टूबर को सोशल मीडिया मंच एक्स…

Read More

अखिलेश के ‘पी’ से ‘पंडित’ वाले बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- ब्राह्मणों के बसपा से जुड़ने से घबरा गई सपा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए में ‘पी’ का मतलब ‘पंडित’ बताए जाने वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। मायावती ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज का बसपा के प्रति बढ़ता जुड़ाव देखकर सपा घबरा गई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाया। मायावती ने सपा पर साधा निशाना मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बहुजन समाज पार्टी…

Read More

2027 चुनाव के लिए सपा का बड़ा ‘PDA 2.0’ प्लान! सामान्य सीटों पर भी दलित उम्मीदवारों पर दांव, 100 से ज्यादा टिकट देने की तैयारी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी रणनीति को नया स्वरूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी अब ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को और विस्तार देने की तैयारी में है। इस रणनीति के तहत आरक्षित सीटों के साथ-साथ सामान्य विधानसभा सीटों पर भी बड़ी संख्या में दलित उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि पार्टी 100 से अधिक दलित और आदिवासी प्रत्याशियों को मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। सामान्य सीटों पर भी मिलेगा दलितों को…

Read More

‘दर्शन करने नहीं जाएंगे?’ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के पहले यूपी दौरे पर अखिलेश का तंज, सियासी बयानबाजी तेज

लखनऊ: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहले उत्तर प्रदेश दौरे ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन के दौरे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वह अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यहां आए हैं, तो क्या वह “दर्शन” करने नहीं जाएंगे? अखिलेश यादव की यह टिप्पणी ऐसे समय…

Read More

53वें जन्मदिन पर अखिलेश यादव को CM योगी ने दी बधाई, लिखा- प्रभु श्रीराम से आरोग्यता और दीर्घायु की कामना

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा करते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु…

Read More

लखनऊ अग्निकांड पर सियासत तेज! अखिलेश यादव पर बरसे ब्रजेश पाठक, बोले- ‘यह हादसा पिछली सरकार की लापरवाही और कुकृत्यों का नतीजा’

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए दर्दनाक अग्निकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। हादसे के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह त्रासदी पिछली सरकार की नीतियों, लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम है। ‘15 लोगों की मौत पर भी राजनीति कर रहे हैं’ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस हृदयविदारक हादसे में 15 लोगों…

Read More

‘अपने सांसद बचाइए, अफवाह नहीं फैलाइए’… ओपी राजभर पर फिर बरसे अखिलेश, बताया ‘अफ़वाही मंत्री’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी और सुभासपा के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी में संभावित टूट को लेकर लगातार बयान दे रहे सुभासपा प्रमुख और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। अखिलेश ने उन्हें “अफ़वाही मंत्री” बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को दावा किया था कि समाजवादी पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट देखने को मिलेगी और पार्टी के कुछ सांसद अलग…

Read More

सपा में टूट का फिर दावा: ओपी राजभर बोले- ‘बागी बलिया’ का नेता संभालेगा मोर्चा, अखिलेश को सांसद बचाने की दी सलाह

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा में संभावित टूट को लेकर नया दावा करते हुए संकेत दिया है कि बागी सांसदों के समूह का नेतृत्व कौन कर सकता है। राजभर के ताजा बयान के बाद प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। लगातार दूसरे दिन सपा पर हमलावर रहे राजभर ओम प्रकाश राजभर पिछले दो दिनों से समाजवादी पार्टी और…

Read More

2027 चुनाव से पहले कारोबारी वर्ग पर सपा की नजर, आगरा में छोटे व्यापारियों से सीधा संवाद करेंगे अखिलेश यादव

आगरा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी अब छोटे कारोबारियों और एमएसएमई सेक्टर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 14 जून को आगरा पहुंचेंगे, जहां वह छोटे कारोबारियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। यह कार्यक्रम आगरा के होटल आईटीसी मुगल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘छोटा कारोबारी-कारोबार: क्यों हो रहा बर्बाद’ रखा गया है। इस मंच के जरिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई)…

Read More

UP में बिजली संकट पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों पर मंत्री एके शर्मा का पलटवार- पहले खुद देखो फिर आईना दिखाओ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बढ़ती बिजली कटौती को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा योगी सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद अब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने शासनकाल की स्थिति भी याद करनी चाहिए। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबी पोस्ट साझा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश की औसत पीक…

Read More