लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए दर्दनाक अग्निकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। हादसे के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह त्रासदी पिछली सरकार की नीतियों, लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम है। ‘15 लोगों की मौत पर भी राजनीति कर रहे हैं’ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस हृदयविदारक हादसे में 15 लोगों…
Read MoreTag: Lucknow Fire Incident
लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा एक्शन! प्रयागराज में खान सर की कोचिंग सील, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर PDA की कार्रवाई
प्रयागराज: लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे व्यापक जांच अभियान के तहत प्रयागराज में खान सर की कोचिंग पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने निरीक्षण के दौरान नियमों में खामियां पाए जाने के बाद खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और भवन मानकों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जांच के दौरान सामने आईं गंभीर अनियमितताएं मंगलवार को पीडीए की टीम ने कोचिंग संस्थानों…
Read Moreलखनऊ अग्निकांड के बाद यूपी में बड़ा एक्शन! 100 से ज्यादा कोचिंग संस्थान सील, सुरक्षा मानकों पर सरकार की सख्ती
लखनऊ: लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन विभाग, विकास प्राधिकरण और विद्युत सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीमों ने विभिन्न जिलों में निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 100 से अधिक संस्थानों को सील कर दिया गया है। महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक चला महाअभियान राज्य सरकार के निर्देश पर लखनऊ, गोरखपुर,…
Read Moreलखनऊ अग्निकांड के बाद सीएम योगी का बड़ा फैसला! बेसमेंट में कोचिंग-नर्सिंग होम पर सख्त रोक, पूरे यूपी में फायर सेफ्टी ऑडिट का आदेश
लखनऊ: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर घटना की विस्तृत समीक्षा की और पूरे प्रदेश में फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी भी भवन का उपयोग केवल उसी उद्देश्य के लिए होना चाहिए, जिसके लिए उसे अनुमति दी गई है। बेसमेंट में कोचिंग सेंटर, नर्सिंग होम या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।…
Read Moreलखनऊ अग्निकांड की दर्दनाक तस्वीर: राख में तब्दील हुई बस्ती, टूटे सपनों के बीच लोग ढूंढते रहे अपनी दुनिया के निशान
लखनऊ: टेढ़ी पुलिया इलाके में सीतापुर बाईपास किनारे बसी जिंदगी एक ही रात में राख में बदल गई। बुधवार तक जहां सैकड़ों परिवारों की चहल-पहल थी, वहीं गुरुवार को वही जगह उजाड़ मैदान में तब्दील नजर आई। चारों ओर सिर्फ जली हुई झोपड़ियों के ढांचे, राख में बदले सामान और बिखरे मलबे के बीच लोग अपनी खोई हुई दुनिया तलाशते दिखे। घटनास्थल पर जले हुए कपड़े, अनाज, बर्तन, लोहे के बक्से, टीवी, फ्रिज और कूलर के अवशेष बिखरे पड़े थे। गुरुवार को लोग इस उम्मीद में लौटे कि शायद आग…
Read More