यूपी के मदरसों में भी गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’, योगी सरकार ने दिए अभियान को लेकर सख्त निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मदरसों को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ा जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मदरसों में तिरंगा फहराने के साथ राष्ट्रगान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। मदरसों के छात्र-छात्राओं को अभियान से जोड़ने के निर्देश राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान महज एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि…

Read More

फतेहपुर में आज सीएम योगी का बड़ा दौरा, 550 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; डेढ़ घंटे के कार्यक्रम पर सबकी नजर

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर फतेहपुर पहुंचेंगे। मदारीपुर कला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह लगभग 550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित कर विकास कार्यों का संदेश देने के साथ जनता से भी संवाद करेंगे। विकास परियोजनाओं के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा…

Read More

मुजफ्फरनगर में बारिश बनी काल: कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दो बच्चे गंभीर घायल

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर सीकरी गांव में भारी बारिश के दौरान एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। मकान गिरते ही मची अफरा-तफरी जानकारी के अनुसार, हादसे के समय परिवार के कई सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। रात करीब…

Read More

2027 चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव! यूपी में गठबंधन के संकेत, बोले- भाजपा को सत्ता में लौटने से रोकेंगे

बिजनौर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए कहा है कि भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए उनकी पार्टी गठबंधन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। बिजनौर के नजीबाबाद में आयोजित ‘पैगाम-ए-इत्तेहाद’ कार्यक्रम में ओवैसी ने भाजपा के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य में अपनी राजनीतिक…

Read More

लखनऊ अग्निकांड पर सियासत तेज! अखिलेश यादव पर बरसे ब्रजेश पाठक, बोले- ‘यह हादसा पिछली सरकार की लापरवाही और कुकृत्यों का नतीजा’

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए दर्दनाक अग्निकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। हादसे के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह त्रासदी पिछली सरकार की नीतियों, लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम है। ‘15 लोगों की मौत पर भी राजनीति कर रहे हैं’ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस हृदयविदारक हादसे में 15 लोगों…

Read More

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा एक्शन! प्रयागराज में खान सर की कोचिंग सील, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर PDA की कार्रवाई

प्रयागराज: लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे व्यापक जांच अभियान के तहत प्रयागराज में खान सर की कोचिंग पर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने निरीक्षण के दौरान नियमों में खामियां पाए जाने के बाद खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और भवन मानकों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जांच के दौरान सामने आईं गंभीर अनियमितताएं मंगलवार को पीडीए की टीम ने कोचिंग संस्थानों…

Read More

लखनऊ अग्निकांड के बाद यूपी में बड़ा एक्शन! 100 से ज्यादा कोचिंग संस्थान सील, सुरक्षा मानकों पर सरकार की सख्ती

लखनऊ: लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन विभाग, विकास प्राधिकरण और विद्युत सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीमों ने विभिन्न जिलों में निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 100 से अधिक संस्थानों को सील कर दिया गया है। महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक चला महाअभियान राज्य सरकार के निर्देश पर लखनऊ, गोरखपुर,…

Read More

लखनऊ अग्निकांड के बाद सीएम योगी का बड़ा फैसला! बेसमेंट में कोचिंग-नर्सिंग होम पर सख्त रोक, पूरे यूपी में फायर सेफ्टी ऑडिट का आदेश

लखनऊ: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर घटना की विस्तृत समीक्षा की और पूरे प्रदेश में फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी भी भवन का उपयोग केवल उसी उद्देश्य के लिए होना चाहिए, जिसके लिए उसे अनुमति दी गई है। बेसमेंट में कोचिंग सेंटर, नर्सिंग होम या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।…

Read More

रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया वन दरोगा! लकड़ी कटवाने के नाम पर मांगे थे 18 हजार रुपये, एंटी करप्शन ने दबोचा

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम को बड़ी सफलता मिली है। रायबरेली जिले में तैनात एक वन दरोगा को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने प्रतिबंधित लकड़ी कटवाने की अनुमति देने के बदले घूस की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रकम लेते समय पकड़ लिया। रेंजर कार्यालय में हुई कार्रवाई मामला बछरावां थाना क्षेत्र के लालगंज रोड…

Read More

यमुना पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, बड़ा हादसा टला; मजदूरों के हटते ही भरभराकर ढहा ढांचा

आगरा: उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन पुलों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हमीरपुर में हाल ही में हुए दर्दनाक पुल हादसे के बाद अब आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में यमुना नदी पर बन रहे पुल का एक विशाल स्लैब अचानक गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वहां काम कर रहे मजदूर कुछ ही देर पहले भोजन के लिए हट गए थे, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र के भोलपुरा गांव के पास की है,…

Read More