फतेहपुर में आज सीएम योगी का बड़ा दौरा, 550 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; डेढ़ घंटे के कार्यक्रम पर सबकी नजर

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर फतेहपुर पहुंचेंगे। मदारीपुर कला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह लगभग 550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित कर विकास कार्यों का संदेश देने के साथ जनता से भी संवाद करेंगे। विकास परियोजनाओं के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा…

Read More

योगी का ऐलान: माफियाओं पर जारी रहेगा बुलडोजर एक्शन, यूपी में कानून-व्यवस्था होगी और सख्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त रुख दोहराते हुए कहा है कि प्रदेश में माफियाओं के सफाए का अभियान लगातार जारी रहेगा। सोमवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करना उनके सबसे प्रिय विषयों में शामिल है और भविष्य में भी ऐसे तत्वों पर लगातार कठोर कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दौर ऐसा था जब उत्तर प्रदेश में माफिया समानांतर व्यवस्था चलाने की स्थिति में…

Read More

गर्मी की छुट्टियों पर सीएम योगी की बच्चों को खास चिट्ठी, बोले- नई चीजें सीखें और परिवार से जुड़ें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत पर प्रदेश के स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों के नाम एक भावनात्मक और प्रेरणादायक पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से छुट्टियों का सदुपयोग करने की अपील करते हुए नई भाषा, नए कौशल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की सलाह दी है। वहीं अभिभावकों से बच्चों को परिवार, संस्कार और प्रकृति के करीब ले जाने का आग्रह किया है। सीएम योगी ने अपने पत्र में बच्चों को संबोधित करते हुए लिखा कि गर्मी की छुट्टियां केवल आराम…

Read More

यूपी में रोजगार का बड़ा दिन: 739 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 15,203 सहायिकाओं को आज मिलेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रोजगार और महिला सशक्तीकरण को नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस पहल को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तहत रोजगार सृजन की दिशा में अहम माना जा रहा है। महिला सशक्तीकरण और रोजगार पर फोकससोमवार को होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला सशक्तीकरण, बाल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने वाली कई योजनाओं की शुरुआत…

Read More

लखनऊ में सीएम योगी का बड़ा ऐलान: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरण, मानदेय बढ़ाने का दिया संकेत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़े स्तर पर सुविधाओं का ऐलान करते हुए हजारों उपकरणों का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 69,794 स्मार्टफोन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपे। इसके साथ ही 1,33,282 स्टेडियोमीटर, 10,553 इंफैंटोमीटर और 58,237 वजन मापने वाली मशीनें भी वितरित की गईं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें बधाई भी दी। रियल टाइम डेटा के लिए स्मार्टफोन जरूरी: सीएममुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लंबे समय से इस दिशा में प्रयास किए जा रहे…

Read More