हर वक्त थकान और कमजोरी से हैं परेशान? डायटीशियन ने बताए 3 घरेलू ड्रिंक, शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ बढ़ा सकते हैं एनर्जी

नई दिल्ली: लगातार थकान, सुस्ती या कमजोरी महसूस होने पर रोजमर्रा के काम भी बोझिल लगने लगते हैं। ऐसे में कई लोग तुरंत ऊर्जा पाने के लिए मीठे या पैकेज्ड पेय का सहारा लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने के लिए ये बेहतर विकल्प नहीं माने जाते। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के मुताबिक, घर पर आसानी से तैयार किए जाने वाले कुछ पेय शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। एनर्जी बनाए रखने के लिए इन…

Read More

सुबह खाली पेट खजूर खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, डॉक्टर ने बताए ऊर्जा से लेकर पाचन तक के लाभ

नई दिल्ली: खजूर को पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है। इसका सेवन शरीर को ऊर्जा देने के साथ कई स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ और यूट्यूबर डॉ. सलीम जैदी के मुताबिक, सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। उन्होंने एक वीडियो के जरिए खजूर के सेवन से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी है। तुरंत ऊर्जा देने में मददगार खजूर में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसी प्राकृतिक शर्करा पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है।…

Read More

एयर इंडिया में अनुभवी पायलटों के इस्तीफे से बढ़ी चिंता, ALPA ने नोएल टाटा को लिखी चिट्ठी; वेतन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक उठाए सवाल

नई दिल्ली: एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में काम कर रहे अनुभवी पायलटों के इस्तीफे को लेकर पायलट संगठन एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA India) ने चिंता जताई है। संगठन ने टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा को पत्र भेजकर इस मामले में जरूरी कदम उठाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि अनुभवी पायलटों के पास उड़ान संचालन से जुड़ा महत्वपूर्ण अनुभव और संस्थागत जानकारी होती है, ऐसे में उनका लगातार जाना चिंता का विषय है। अनुभवी पायलटों के जाने से संचालन पर असर की…

Read More

सोना ₹8,900 और चांदी ₹13,000 सस्ती, लगातार गिर रहे भाव; 25 अगस्त के बाद से बाजार में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: देश की राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले पांच दिनों में सोने का भाव 8,900 रुपये यानी 5.30 प्रतिशत तक टूट चुका है। इसके बाद 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत घटकर 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। वहीं, चांदी के भाव में भी 1 सितंबर तक 13,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। 25 अगस्त को 1,67,100 रुपये था सोने का भाव दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने…

Read More

नेपाल की तबाही के बीच मदद को पहुंचे सोनू सूद, भारत से राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे; बाढ़ पीड़ितों को बांटे कंबल-खाना

काठमांडू: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से मची तबाही के बीच अभिनेता सोनू सूद मदद के लिए आगे आए हैं। वह भारत से राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को खाने-पीने का सामान, कंबल और अन्य जरूरी सामग्री बांटी। नेपाल में आई बाढ़ से सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और कई भारतीयों समेत अन्य लोगों के अब भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। भारत सरकार भी नेपाल के संपर्क में रहकर मदद कर रही है। बाढ़ प्रभावित…

Read More

ईरान की ताकत बढ़ाने में रूस की गुप्त मदद? सुपरसोनिक मिसाइल कार्यक्रम का खुलासा, अमेरिका के लिए बढ़ सकती है मुश्किल

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के बीच रूस और ईरान के सैन्य सहयोग को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस पर ईरान को सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल विकसित करने के लिए बेहद संवेदनशील सैन्य तकनीक गुप्त रूप से उपलब्ध कराने का आरोप लगा है। बताया गया है कि C430L नाम का यह कार्यक्रम वर्ष 2023 में शुरू हुआ था और इसमें रूस के अनुभवी मिसाइल विशेषज्ञ भी शामिल हैं। अगर ईरान इस तकनीक को विश्वसनीय रूप से विकसित कर लेता है तो…

Read More

250 दिन की तैनाती के बाद थाईलैंड पहुंचा USS अब्राहम लिंकन, पटाया में आराम करेंगे अमेरिकी सैनिक! ईरान युद्ध के बाद ‘रिकवरी’ की तैयारी

थाईलैंड: पश्चिम एशिया में 250 से ज्यादा दिनों की लंबी तैनाती पूरी करने के बाद अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन बुधवार सुबह पूर्वी थाईलैंड पहुंच गया। जहाज को चोनबुरी प्रांत के लैम चाबांग बंदरगाह की ओर बढ़ते देखा गया। करीब 5 हजार सर्विस मेंबर वाले इस युद्धपोत का यह पड़ाव अमेरिका लौटने से पहले सैनिकों के आराम और रिकवरी के लिए बताया जा रहा है। 250 से ज्यादा दिन तक पश्चिम एशिया में तैनात रहा युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन को पश्चिम एशिया में ईरान के खिलाफ अमेरिका की जंग…

Read More

‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक पर 1.2 अरब डॉलर का कर्ज! पूर्व पत्नी ने खोला राज, बोलीं- पूरी रकम रॉबर्ट की निजी देनदारी नहीं

वॉशिंगटन: मशहूर किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी के करीब 1.2 अरब डॉलर के कर्ज की चर्चा के बाद उनकी पूर्व पत्नी और कारोबारी साझेदार किम कियोसाकी ने इस कर्ज की पूरी तस्वीर स्पष्ट की है। किम के मुताबिक, 1.2 अरब डॉलर का आंकड़ा रॉबर्ट की व्यक्तिगत देनदारी नहीं है। यह मुख्य रूप से करीब 1,500 अपार्टमेंट इकाइयों से जुड़े निवेश ऋण का हिस्सा है, जिसमें उनके साझेदारों की भी हिस्सेदारी है। 79 वर्षीय रॉबर्ट लंबे समय से निवेश के लिए कर्ज का इस्तेमाल करने की रणनीति…

Read More

80 लाख में फ्लैट बेचने की खबर बनी मौत की वजह! भांजी ने प्रेमी संग रची मौसा की हत्या की साजिश, रोहिणी केस में 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली: रोहिणी में 60 वर्षीय राकेश खन्ना की हत्या और घर से नकदी-जूलरी गायब होने के मामले में पुलिस ने महज ढाई घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। जांच में सामने आया कि मृतक के परिवार के करीब रहने वाली सिमरन ने अपने प्रेमी हिमांशु और दो अन्य साथियों चिराग व पारस के साथ मिलकर लूट के लिए हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक, सिमरन को जानकारी थी कि राकेश खन्ना ने हाल ही में करीब 80 लाख रुपये में अपना…

Read More