नेपाल की तबाही के बीच मदद को पहुंचे सोनू सूद, भारत से राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे; बाढ़ पीड़ितों को बांटे कंबल-खाना

काठमांडू: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से मची तबाही के बीच अभिनेता सोनू सूद मदद के लिए आगे आए हैं। वह भारत से राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को खाने-पीने का सामान, कंबल और अन्य जरूरी सामग्री बांटी। नेपाल में आई बाढ़ से सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और कई भारतीयों समेत अन्य लोगों के अब भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। भारत सरकार भी नेपाल के संपर्क में रहकर मदद कर रही है। बाढ़ प्रभावित…

Read More

नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ा; 780 मौतें, 2202 लोग अब भी लापता

काठमांडू: नेपाल में 26 अगस्त की भीषण बाढ़ की तबाही के बाद एक बार फिर खतरे की घंटी बज गई है। रविवार को भोटेकोशी नदी का जलस्तर दोबारा बढ़ने के बाद प्रशासन ने नई बाढ़ की चेतावनी जारी की है। प्रभावित जिलों में रहने वाले लोगों और राहत-बचाव दलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अब तक बाढ़ में 780 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,202 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार को भोटेकोशी नदी…

Read More

नेपाल में जलप्रलय से हाहाकार, 1,500 लोग लापता; 800 विदेशी पर्यटकों में सबसे ज्यादा भारतीय, दुनिया ने बढ़ाया मदद का हाथ

काठमांडू: नेपाल में आई विनाशकारी अचानक बाढ़ ने बड़े मानवीय संकट का रूप ले लिया है। बाढ़ में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 1,500 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में करीब 800 विदेशी पर्यटक और तीर्थयात्री शामिल हैं। चीन से लगी नेपाल की सीमा के आसपास का इलाका आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। राहत और बचाव के लिए हेलीकॉप्टरों के साथ सेना और पुलिस की बड़ी टुकड़ियां तैनात की गई हैं। लापता विदेशी नागरिकों में भारतीयों की…

Read More