कानपुर: उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वांचल में मध्यम से तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सोमवार को कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम की ट्रफ लाइन कानपुर के आसपास हरदोई से…
Read MoreDay: August 31, 2026
डीएम पद से हटने के बाद छलका था दर्द, अब IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा; करीबी बता रहे फैसले की बड़ी वजह
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारी रह चुकीं 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने रविवार को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस्तीफे की जानकारी सार्वजनिक की, हालांकि इस्तीफा देने की वजह का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया। अब उनके इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं और करीबी इसे मई 2026 में डीएम पद से हटाए जाने के बाद उनकी बदली हुई तैनाती से जोड़कर देख रहे हैं। दिव्या मित्तल को देवरिया के जिलाधिकारी पद से मई के…
Read Moreकैंपस में रील बनाने पर लगा बैन! गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने जारी किए सख्त नियम, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
गोरखपुर: रील और वीडियो बनाने के शौकीन छात्र-छात्राओं के लिए दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय ने नए नियम लागू किए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में अब बिना अनुमति रील या वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ अपराध की प्रकृति और गंभीरता के आधार पर चेतावनी से लेकर निष्कासन तक की कार्रवाई की जा सकती है। कैंपस में अनुशासन के लिए तैयार किए गए नए नियम दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर प्रशासन ने परिसर में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से छात्रों…
Read Moreगंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बदायूं से दिल्ली जा रही थार पलटी, चार लोगों की मौके पर मौत
हापुड़: गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बदायूं से दिल्ली जा रही थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सिंभावली थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास हुए इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। रात करीब साढ़े 12 बजे बिगड़ा वाहन का संतुलन जानकारी के अनुसार,…
Read Moreअंकित बालियान की हत्या के पीछे क्या थी वजह? पुलिस एनकाउंटर में दो शूटर ढेर, शामली एसपी ने खोला राज
शामली: हरियाणी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में दो शूटरों को मार गिराया है। पुलिस के अनुसार, अंकित बालियान की हत्या चार शूटरों ने मिलकर की थी, जबकि वारदात की साजिश राहुल उर्फ भोलू ने रची थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के पीछे एक पुराने गाने और बालियान गोत्र को लेकर पैदा हुआ शक मुख्य वजह बना। मुठभेड़ के दौरान दो सिपाही भी घायल हुए हैं। पुलिस ने कैसे दो शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया पुलिस…
Read More