शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले चीन का बड़ा बयान, बोला- ‘भारत के साथ मतभेदों को ठीक से सुलझाएंगे’

नई दिल्ली: चीन ने भारत के साथ अपने संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा कि चीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के रणनीतिक मार्गदर्शन में भारत के साथ मिलकर दोनों देशों के मतभेदों को सुलझाने और संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचने वाले हैं और उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होनी है।…

Read More

शी जिनपिंग के भारत आने से पहले बड़ा संकेत, 6 साल बाद फिर शुरू होगी दिल्ली-ग्वांगझोऊ उड़ान

नई दिल्ली: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा से पहले दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चाइना सदर्न एयरलाइन्स ने नई दिल्ली और ग्वांगझोऊ के बीच बंद पड़ी विमान सेवा को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। यह सेवा पिछले छह साल से बंद थी और अब 21 सितंबर से दोनों शहरों के बीच उड़ानें फिर शुरू होंगी। एयरलाइन के मुताबिक, सेवा बहाल होने के पहले सप्ताह में करीब 100 उड़ानों का संचालन किया जाएगा। इससे पहले नई दिल्ली और…

Read More

7 साल बाद भारत पहुंचेंगे शी चिनफिंग, दौरे से पहले बदले चीन के तेवर; कहा- मतभेद सुलझाकर अच्छे पड़ोसी बनें

नई दिल्ली: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय वार्ता से पहले चीन की ओर से भारत को लेकर नरम रुख सामने आया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों देशों को अपने मतभेदों का उचित समाधान निकालते हुए रिश्तों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से आगे बढ़ाना चाहिए। राष्ट्रपति शी चिनफिंग शनिवार को भारत पहुंचेंगे और यह लगभग सात वर्षों में उनकी पहली भारत यात्रा होगी। चीन ने रिश्तों पर दिया बड़ा संदेश चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने शुक्रवार को…

Read More

पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग एक मंच पर, SCO सम्मेलन में भारत के लिए क्यों अहम है ये बैठक?

बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान का दौरा पूरा करने के बाद किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं। वह यहां 26वें शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में भारत, रूस, चीन और पाकिस्तान समेत 10 सदस्य देशों के नेता शामिल होंगे। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक ही मंच पर नजर आएंगे। संगठन की स्थापना के 25 साल पूरे होने की वजह से भी इस बार का सम्मेलन खास माना जा रहा है।…

Read More

India-China Relations: ’12 चीनी नाविकों को बचाने का एहसान नहीं भूलेंगे’, भारतीय सेना की तारीफ में बोले चीन के रक्षा अधिकारी

नई दिल्ली: भारत में चीन के नए रक्षा अताशे रियर एडमिरल यू जियान ने भारतीय सेना के प्रति सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि केरल तट के पास दुर्घटनाग्रस्त कार्गो जहाज से 12 चीनी नाविकों की जान बचाने की मदद को चीन कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने भारत-चीन संबंधों में सुधार, सैन्य संवाद और आपसी सहयोग बढ़ाने की भी वकालत की। भारतीय सेना के बचाव अभियान की सराहना रियर एडमिरल यू जियान ने यह टिप्पणी मंगलवार को चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की 99वीं वर्षगांठ के अवसर…

Read More

भारत-चीन रिश्तों पर बड़ा बयान: ‘अलग नहीं हो सकते पड़ोसी’, 76 साल पूरे होने पर बीजिंग का सॉफ्ट संदेश

भारत और China के बीच कूटनीतिक संबंधों के 76 वर्ष पूरे होने के मौके पर रिश्तों को लेकर सकारात्मक संकेत सामने आए हैं। इस अवसर पर भारत में चीन के राजदूत Xu Feihong ने कहा कि दोनों देश ऐसे पड़ोसी हैं जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता और आपसी हित इसी में हैं कि वे सहयोग और साझेदारी के रास्ते पर आगे बढ़ें। ‘ड्रैगन-एलीफेंट टैंगो’ की सोच पर जोर राजदूत Xu Feihong ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में कहा कि भारत और चीन को “अच्छे पड़ोसी, भरोसेमंद…

Read More

एससीओ में पहलगाम का आतंकी हमला नजरअंदाज, भड़का भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संयुक्त बयान पर नहीं किए हस्ताक्षर राजनाथ ने शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में पाकिस्तान व चीन को घेरा चिंगदाओ । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले को नजरअंदाज करने और पाकिस्तान समर्थित सीमा पार आतंकवाद पर भारत की चिंताओं को स्पष्ट रूप से संबोधित नहीं करने को लेकर गुरुवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के संयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। एससीओ आम सहमति के तहत काम करता है, लिहाजा वक्तव्य का समर्थन करने से सिंह के इंकार के…

Read More