यूपी कैबिनेट का अहम निर्णय: नागरिक सुरक्षा विभाग में स्टोर कीपर-स्टोरमैन संवर्ग का होगा पुनर्गठन, खत्म होगी वेतन विसंगति

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने नागरिक सुरक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में स्टोर कीपर और स्टोरमैन संवर्ग के पुनर्गठन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से विभाग में पदों और वेतनमान को लेकर लंबे समय से चली आ रही विसंगतियों को दूर करने में मदद मिलेगी। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद अब नागरिक सुरक्षा विभाग में संबंधित संवर्ग की संरचना को नए सिरे से व्यवस्थित…

Read More

यूपी वन विभाग के कर्मचारियों को राहत: तबादलों की समयसीमा बढ़ी, अब 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए स्थानांतरण की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला किया है। नए आदेश के तहत अब वन विभाग में तबादलों की प्रक्रिया 15 जून तक जारी रहेगी। इससे लंबित मामलों के निस्तारण और प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार स्थानांतरण प्रक्रिया को पूरा करने में सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने अधिकांश विभागों में तबादलों की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 31 मई की समयसीमा तय की थी। हालांकि, विशेष परिस्थितियों और लंबित मामलों को देखते हुए कुछ विभागों…

Read More

बलिया हत्याकांड में बड़ा फैसला: एक ही परिवार के 6 समेत 7 को उम्रकैद, दूसरे पक्ष के 6 दोषियों को 5-5 साल की जेल

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में छह साल पुराने हत्या और मारपीट के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत सात लोगों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर भारी अर्थदंड भी लगाया है। वहीं इसी घटना से जुड़े दूसरे पक्ष के मुकदमे में छह लोगों को दोषी करार देते हुए पांच-पांच वर्ष के कारावास और जुर्माने की…

Read More

UP Weather: आंधी-बारिश से यूपी में तबाही, 72 मौतों पर सख्त हुए सीएम योगी; अफसरों को मौके पर पहुंचने के निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बेमौसम आंधी, तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुए हादसों में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालात को गंभीर देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल एक्शन लेते हुए सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि पीड़ितों की मदद में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने…

Read More

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में नई ट्रांसफर नीति लागू, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना शुरू, किसानों के मुआवजे में बढ़ोतरी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की नई वार्षिक तबादला नीति लागू करने का ऐलान किया। इसके साथ ही प्रदेश में ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना शुरू करने, किसानों के मुआवजे में बढ़ोतरी और बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने जैसे अहम फैसले भी लिए गए। सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और किसानों को राहत…

Read More

अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा: घायलों की मदद कर रहे लोगों पर चढ़ी बेकाबू कार, 8 की मौत से मचा कोहराम

अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जलालपुर थाना क्षेत्र में घायल लोगों की मदद के लिए जुटे स्थानीय लोगों को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने कुचल दिया। इस भीषण हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दो बाइकों की टक्कर के बाद हुआ बड़ा हादसा जानकारी…

Read More

इंफ्रास्ट्रक्चर, कारोबारी सुगमता व सुरक्षा से आया व्यापक निवेश : मुख्यमंत्री

cm yogi news, gorakhpur news, gorakhpur latest news, champa devi park, swadeshi mela, up news, up latest news

सीएम योगी ने गोरखपुर में किया यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला का शुभारंभ गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जहां इंफ्रास्ट्रक्चर, कारोबारी सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) और मजबूत कानून व्यवस्था से सुरक्षा का माहौल हो तो वहां दुनिया के निवेश को आने से कोई भी नहीं रोक सकता। उत्तर प्रदेश में आज शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर है, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस है तो यहां की कानून व्यवस्था नजीर मानी जाती है। इनके समन्वय से उत्तर प्रदेश में देश और दुनिया से व्यापक निवेश आया है। आज का उत्तर प्रदेश,…

Read More

अयोध्या : 67 किमी में होंगे सात फ्लाईओवर, चार आरओबी व 16 अंडरपास

ayodhya-general,UP News, UP News in hindi, UP Ring Road, Ayodhya Ring Road, UP Latest News,Uttar Pradesh news

अयोध्या को 2028 में मिलेगा रिंग रोड का तोहफा, निर्माण शुरू अयोध्या। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक नगरी अयोध्या को जल्द ही एक बड़ा उपहार मिलने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस उपहार की नींव भी रख दी है। यह उपहार कुछ और नहीं बल्कि बहुप्रतिष्ठित रिंग रोड है। परियोजना पर कार्य शुरू हो गया है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो लक्ष्य है की 2028 तक इस पर सरपट वाहन दौड़ेंगे। यह परियोजना न केवल अयोध्या की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, बल्कि पर्यटन और आर्थिक विकास…

Read More

अयोध्या की रामलीला ने रचा नया इतिहास, 62 करोड़ दर्शकों तक पहुंची गूंज, वैश्विक मंच पर पहुँची मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला

ayodhya-general,Ayodhya news,Ayodhya Ramlila,online viewership,Bollywood actors,Ramlila 2024,Indian mythology,religious broadcast,Shri Ram,digital content,cultural event,up news,uttar pradesh news,up news in hindi,up latest news,Uttar Pradesh news

50 देशों में ऑनलाइन प्रसारित हुई रामलीला, 250 फिल्मी कलाकारों ने निभाए किरदार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 10 करोड़ से अधिक खर्च, करोड़ों रामभक्त बने साक्षी अयोध्या बनी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी, रामभक्ति का संदेश पहुँचा वैश्विक स्तर तक अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या ने एक बार फिर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष प्रयासों और मार्गदर्शन में अयोध्या की रामलीला आज विश्व की सबसे बड़ी और भव्य रामलीला बन चुकी है। डिजिटल क्रांति के दौर में यह आयोजन केवल भारत तक…

Read More

केशव मौर्य ने सपा प्रमुख पर कसा तीखा तंज : अखिलेश को दी पार्टी का नाम बदलने की नसीहत

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। इस बार तो डिप्टी सीएम ने सपा को नसीहत ही दे डाली। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया कि सपाइयों को अपने बहादुर से पार्टी का नाम बदलकर ‘मदरसावादी पार्टी’ रखने की मांग करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री मौर्य ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, हिंदुओं कीआस्था को व्यापार बताने का दुस्साहस करने वाले सपा बहादु अखिलेश यादव…

Read More