लिमोजिन से खाने की जांच तक, शी जिनपिंग की सुरक्षा के लिए चीन से आएगा खास दस्ता; दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा

नई दिल्ली: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। उनकी करीब 24 घंटे की यात्रा के दौरान होटल के ऊपर अस्थायी नो-फ्लाई जोन से लेकर रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों की जांच तक की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां हमले के संभावित खतरे के साथ-साथ तिब्बती कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को भी ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही हैं। चीन ने ड्रोन, बैनर, लाउडस्पीकर और गुब्बारों के जरिए किसी तरह के चीन विरोधी प्रचार की आशंका जताई…

Read More

शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले चीन का बड़ा बयान, बोला- ‘भारत के साथ मतभेदों को ठीक से सुलझाएंगे’

नई दिल्ली: चीन ने भारत के साथ अपने संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा कि चीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के रणनीतिक मार्गदर्शन में भारत के साथ मिलकर दोनों देशों के मतभेदों को सुलझाने और संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचने वाले हैं और उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होनी है।…

Read More

‘जो चींटी मारने से डरती थी, वो ससुर की हत्या कैसे कर सकती है?’ करोड़पति कारोबारी हत्याकांड में शालू के भाई ने उठाए बड़े सवाल

कानपुर: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के पांचवें दिन आरोपी बहू शालू का मायका पक्ष सामने आया है। लखनऊ से कानपुर पहुंचे शालू के बड़े भाई धीरज अरोड़ा और बहन सोनिया मेहरोत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उसे निर्दोष बताया और पुलिस की जांच पर सवाल उठाए। परिवार का कहना है कि शालू अपने ससुर की बीमारी, खान-पान और रोजमर्रा की जरूरतों का पूरा ध्यान रखती थी। ऐसे में वह उनकी हत्या की साजिश कैसे रच सकती है, यह परिवार की समझ से बाहर है। धीरज अरोड़ा ने कहा कि…

Read More

यूपी में 2027 का रण जीतने की तैयारी! BJP कोर ग्रुप की बैठक में चुनावी रणनीति से लेकर युवाओं-महिलाओं तक पर हुआ मंथन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार शाम पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक हुई। दो घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में चुनावी तैयारियों के साथ संगठन और सरकार से जुड़े आगामी अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और आने वाले महीनों में संगठन की दिशा को लेकर मंथन हुआ। बैठक में बीएल संतोष से लेकर दोनों डिप्टी सीएम तक…

Read More

ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद अल-कायदा ने जारी किया 50 मिनट का अनदेखा VIDEO

नई दिल्ली: 9/11 हमलों की 25वीं बरसी के मौके पर अल-कायदा के आधिकारिक मीडिया विंग अस-सहाब ने हमजा बिन लादेन का करीब 50 मिनट लंबा वीडियो जारी किया है। हमजा, अल-कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन का बेटा और उसका नामित उत्तराधिकारी था। खास बात यह है कि 2019 में उसके अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के पास अमेरिकी आतंकवाद रोधी अभियान में मारे जाने की खबर सामने आई थी। अब नए वीडियो में हमजा की ऐसी फुटेज दिखाई गई है, जो पहले सार्वजनिक नहीं हुई थी। इस घटनाक्रम ने खुफिया मामलों के…

Read More

11 हजार की सैलरी, 5 मकान और महंगी गाड़ियां! PNB के 17 करोड़ के फर्जी नोट कांड में संविदा कर्मचारी पर गहराया शक

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से बरामद 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोटों के मामले में जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब बैंक के एक संविदा कर्मचारी पर जांच एजेंसियों की नजर है। यह कर्मचारी महज 11 हजार रुपये महीने की तनख्वाह पर ड्राइवर-लोडर के तौर पर काम करता था, लेकिन जांच में उसके पास पांच मकान, महंगी गाड़ियां और अन्य संपत्तियां होने की बात सामने आई है। जांच एजेंसियों को शक है कि करेंसी चेस्ट के निलंबित मैनेजर अमित कुमार…

Read More

UP Weather 12 September: यूपी में आज भी बारिश का दौर जारी, 25 जिलों में बाढ़; जानें लखनऊ समेत पूरे प्रदेश का हाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ,…

Read More

यूपी के हर जिले में बनेगा ECCE कोर ग्रुप, प्री-प्राइमरी स्कूलों में बढ़ेगा दाखिला; खेल-खेल में पढ़ाई पर जोर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्री-प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छह सदस्यीय ईसीसीई कोर ग्रुप का गठन किया जाएगा। यह टीम तीन से छह वर्ष की उम्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ प्री-प्राइमरी स्कूलों की व्यवस्थाओं और संसाधनों को बेहतर बनाने का काम करेगी। स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के साथ 70 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर रहेगा। अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिलों में ईसीसीई कोर ग्रुप गठित करने के…

Read More

बेटे ने मां को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा, राज खोलने की धमकी दी तो दबा दिया गला; कानपुर में सनसनीखेज वारदात

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 14 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि किशोर ने मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और इस रिश्ते की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को देने की धमकी दी थी। इसके बाद कथित तौर पर मां और उसके प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब घटना से…

Read More

जरांगे पाटिल को छुआ तो पूरा महाराष्ट्र पहुंचेगा! अभिजीत दीपके की सरकार को सीधी चेतावनी, वांगचुक का दिया उदाहरण

जालना: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर तेज हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल से मुलाकात कर उन्हें समर्थन दिया। जरांगे पाटिल 29 अगस्त से जालना के अंतरवाली सराटी में अपनी 15 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। मुलाकात के दौरान दीपके ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जरांगे पाटिल को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाने की कोशिश हुई तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। दीपके ने…

Read More