एक करोड़ महिलाओं को मिलेंगे एक-एक लाख रुपये, दिसंबर से शुरू होगी किस्त; योगी सरकार की बड़ी योजना की तैयारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं के लिए बड़ी योजना लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को एक-एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यह राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। योजना के तहत पहली किस्त 20 हजार रुपये की होगी, जबकि इसके बाद 30 हजार और 50 हजार रुपये की दो अन्य किस्तें दी जाएंगी। यह योजना उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के तहत लागू की जाएगी। समूहों…

Read More

यूपी के शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात! 8 जुलाई से शुरू होगी कैशलेस इलाज योजना, परिवार को भी मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई को वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षकों तथा उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तर्ज पर संचालित होगी, जिससे शिक्षकों और उनके परिवारों को देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना नकद भुगतान के उपचार की सुविधा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस योजना…

Read More

यूपी के ग्रामीण इलाकों को बड़ी सौगात: 2028 तक हर घर पहुंचेगा नल का पानी, जल जीवन मिशन 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत और विकास से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच होने वाले समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ ही गांवों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में अभियान को नई गति मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब कैबिनेट से स्वीकृत एमओयू केंद्र…

Read More

यूपी में शुरू होगा सांस्कृतिक महाअभियान, ऐतिहासिक नायकों और महापुरुषों के नाटकों से युवाओं में जगाई जाएगी राष्ट्रचेतना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को देश की ऐतिहासिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर सांस्कृतिक महाअभियान शुरू करने जा रही है। इस पहल के तहत प्रदेशभर में ऐतिहासिक नायकों, साहित्यकारों और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित भव्य नाट्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। सरकार की योजना है कि विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, संग्रहालयों, ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक केंद्रों में विशेष नाट्य मंचन के माध्यम से नई पीढ़ी तक राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संदेश पहुंचाया जाए। इस अभियान की जिम्मेदारी भारतेंदु नाट्य अकादमी…

Read More

UP की बेटियों के लिए बड़ी सौगात, 70 हजार छात्राओं को मिलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटी; कॉलेज जाना होगा आसान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना अब तेजी से जमीन पर उतरती नजर आ रही है। इस योजना के तहत प्रदेश की 70 हजार से ज्यादा छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की तैयारी की जा रही है, ताकि उन्हें कॉलेज आने-जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। खासकर ग्रामीण इलाकों की बेटियों को इस योजना से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों…

Read More

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में नई ट्रांसफर नीति लागू, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना शुरू, किसानों के मुआवजे में बढ़ोतरी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की नई वार्षिक तबादला नीति लागू करने का ऐलान किया। इसके साथ ही प्रदेश में ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना शुरू करने, किसानों के मुआवजे में बढ़ोतरी और बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने जैसे अहम फैसले भी लिए गए। सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और किसानों को राहत…

Read More

होली पर 2.77 लाख परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर, यूपी सरकार का बड़ा तोहफा; जनवरी से मार्च तक होगा वितरण

रायबरेली। होली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने उज्ज्वला योजना से जुड़े लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। जिले के कुल 2 लाख 77 हजार 264 निर्धन परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। शासन की ओर से पत्र जारी कर जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। त्योहार से ठीक पहले आई इस घोषणा से पात्र महिलाओं और परिवारों में खुशी की लहर है, क्योंकि इससे त्योहार के दौरान होने वाले बड़े खर्च में राहत मिलेगी। तीन कंपनियों के लाखों लाभार्थियों को मिलेगा फायदा जनपद…

Read More