योगी सरकार का बड़ा ऐलान: अब अधिकारियों-कर्मचारियों की एसीआर और प्रमोशन से जुड़ेगा कामकाज, नागरिकों की संतुष्टि बनेगी रिपोर्ट कार्ड

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाने के लिए तीन प्रमुख पहलों पर जोर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम आदमी को अपने काम के लिए दफ्तर-दफ्तर भटकना पड़े, यह व्यवस्था की विफलता है। लोकसेवकों के काम का वास्तविक आकलन नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं और समस्याओं के समयबद्ध समाधान से होना चाहिए। इसी दिशा में अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता, उपलब्धियों और बेहतर कामकाज को वार्षिक गोपनीय आख्या (एसीआर) तथा पदोन्नति से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा।…

Read More

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री

शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर सीएम ने की मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करती हैं मां कालरात्रिः मुख्यमंत्री लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना की। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करने…

Read More

यूपी के 68 हजार ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की सौगात, अब हर महीने मिलेंगे ₹3500; परिवार को कैशलेस इलाज भी

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानदेय में 40% बढ़ोतरी का किया ऐलान, 11 ग्राम प्रहरी सम्मानित; गांवों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात की घोषणा की है। अब ग्राम प्रहरियों को 2,500 रुपये के बजाय 3,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें और उनके परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की गई है। मानदेय में एकमुश्त 40 प्रतिशत की वृद्धि से…

Read More

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सीएम योगी का बड़ा कार्यक्रम, बुनकरों-कारीगरों को सम्मान के साथ सौंपेंगे चेक

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आयोजित वित्तीय वर्ष 2026-27 के संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। लोकभवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना तथा झलकारी बाई हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को चेक भी वितरित करेंगे। बुनकरों और कारीगरों के सम्मान के साथ कई अहम आयोजन कार्यक्रम के दौरान बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा हथकरघा…

Read More

योगी सरकार का बड़ा बजट दांव! किसानों, युवाओं और गांवों के विकास के लिए खोला खजाना, करोड़ों की नई सौगात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने चुनावी वर्ष में पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले अनुपूरक बजट के जरिए किसानों, युवाओं और ग्रामीण विकास को बड़ी प्राथमिकता दी है। 59,019.54 करोड़ रुपये के इस अनुपूरक बजट में कृषि, कौशल विकास, रोजगार, शिक्षा, औद्योगिक निवेश और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई नई योजनाओं और अतिरिक्त बजटीय प्रावधानों का ऐलान किया गया है। यह बजट बुधवार को विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित हो गया। युवाओं के कौशल विकास और रोजगार पर विशेष जोर सरकार…

Read More

सावन पर सीएम योगी का प्रदेशवासियों के नाम भावुक संदेश, जल संरक्षण से सामाजिक एकजुटता तक दिया बड़ा आह्वान

लखनऊ: श्रावण मास के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष पाती लिखते हुए जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को जनआंदोलन बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सावन केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, श्रम, सेवा और सामूहिकता का संदेश देने वाला पावन समय भी है। मुख्यमंत्री ने यह संदेश अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया। प्रकृति और शिव आराधना का बताया गहरा संबंध मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि श्रावण माह लोकमंगल, श्रम-सम्मान…

Read More

डिजिटल राजनीति में किसका सबसे बड़ा दबदबा? इंस्टाग्राम पर CM योगी सबसे आगे, पोस्ट करने में मोहन यादव ने मारी बाजी

इंदौर: देश की राजनीति में सोशल मीडिया की भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है। हाल के घटनाक्रमों के बीच इंस्टाग्राम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए युवाओं तक पहुंचने का अहम माध्यम बन चुके हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आधिकारिक इंस्टाग्राम खातों का विश्लेषण भी यही संकेत देता है कि अब डिजिटल मौजूदगी चुनावी और जनसंपर्क रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। फॉलोअर्स के मामले में सबसे आगे योगी आदित्यनाथ आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंस्टाग्राम पर 1.72 करोड़ फॉलोअर्स…

Read More

गोरखपुर को आज मिलेगी 995 करोड़ की बड़ी सौगात! CM योगी करेंगे शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, 10 नई परियोजनाओं की रखेंगे नींव

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वह ट्रांसपोर्टनगर-पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। देवरिया बाईपास फोरलेन के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 813.52 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 181.77 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शहर का पहला 2.6 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन फ्लाईओवर ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज मार्ग पर तैयार किया गया है। इसके शुरू होने से शहर में यातायात पहले की…

Read More

UP चुनाव 2027 की तैयारी तेज! 403 विधानसभा क्षेत्रों में BJP का मेगा बूथ सम्मेलन, आज कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे CM योगी

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर बड़ा अभियान शुरू किया है। बुधवार को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में बूथ अध्यक्षों को संगठन मजबूत करने और चुनावी रणनीति का संदेश देंगे। गोरखपुर में 892 बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री…

Read More

गाजियाबाद को आज 868 करोड़ की विकास सौगात, सीएम योगी करेंगे 90 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मुरादनगर दौरे के दौरान गाजियाबाद को 868 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं में 33 का लोकार्पण और 57 का शिलान्यास किया जाएगा। अधिकांश परियोजनाएं मुरादनगर और मोदीनगर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी हैं। इनमें हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर जैसी महत्वपूर्ण परियोजना भी शामिल है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विकास कार्यों के साथ-साथ विभिन्न जनहित और आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं की शुरुआत भी की जाएगी। 33 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण मुख्यमंत्री…

Read More