गोरखपुर को आज मिलेगी 995 करोड़ की बड़ी सौगात! CM योगी करेंगे शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, 10 नई परियोजनाओं की रखेंगे नींव

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वह ट्रांसपोर्टनगर-पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। देवरिया बाईपास फोरलेन के पास आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 813.52 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 181.77 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शहर का पहला 2.6 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन फ्लाईओवर ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज मार्ग पर तैयार किया गया है। इसके शुरू होने से शहर में यातायात पहले की…

Read More

UP चुनाव 2027 की तैयारी तेज! 403 विधानसभा क्षेत्रों में BJP का मेगा बूथ सम्मेलन, आज कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे CM योगी

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर बड़ा अभियान शुरू किया है। बुधवार को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में बूथ अध्यक्षों को संगठन मजबूत करने और चुनावी रणनीति का संदेश देंगे। गोरखपुर में 892 बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री…

Read More

गाजियाबाद को आज 868 करोड़ की विकास सौगात, सीएम योगी करेंगे 90 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मुरादनगर दौरे के दौरान गाजियाबाद को 868 करोड़ रुपये की 90 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं में 33 का लोकार्पण और 57 का शिलान्यास किया जाएगा। अधिकांश परियोजनाएं मुरादनगर और मोदीनगर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी हैं। इनमें हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर जैसी महत्वपूर्ण परियोजना भी शामिल है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विकास कार्यों के साथ-साथ विभिन्न जनहित और आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं की शुरुआत भी की जाएगी। 33 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण मुख्यमंत्री…

Read More

पश्चिमी यूपी को 3200 करोड़ की विकास सौगात, आज से दो दिन के दौरे पर सीएम योगी; 5 जिलों में करेंगे बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच जिलों के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब 3200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को शामली, बिजनौर और गाजियाबाद का दौरा करेंगे, जबकि शनिवार को अमरोहा और संभल में विकास योजनाओं की सौगात देंगे। गाजियाबाद में मुख्यमंत्री पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के सुरक्षित और सुचारु आयोजन को लेकर शासन, प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों…

Read More

अयोध्या में सीएम योगी की सभा में उमड़ी भारी भीड़, विकास योजनाओं के लाभार्थियों को सौंपे प्रमाणपत्र, कई अहम घोषणाएं

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के दौरान आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभा के दौरान तालियों और जयश्रीराम के नारों के बीच मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और सहायता सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में खिरौनी नगर पंचायत का नाम मां ज्वाला धाम किए जाने की घोषणा भी की गई। जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक माह के भीतर दूसरे अयोध्या दौरे के दौरान आयोजित सभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में…

Read More

UP IAS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में सचिव और विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ आजमगढ़, बलिया और इटावा के मुख्य विकास अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा पीसीएस से आईएएस बने कुछ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी सुधा वर्मा को सचिव राजस्व के पद से श्रमायुक्त नियुक्त किया गया है। यह पद मार्कंडेय शाही के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त…

Read More

697 करोड़ की विकास सौगात लेकर गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम योगी, 11 जुलाई को फोरलेन समेत 4 सड़कों का करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब 697 करोड़ रुपये की लागत से तैयार चार महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी उनके हाथों कराया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बामंत माता मंदिर के निकट किया जाएगा। मुख्यमंत्री जिन सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उनमें सबसे अहम भटहट-बांसस्थान फोरलेन है। 11.6 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय स्थित है। फोरलेन बनने के बाद विश्वविद्यालय…

Read More

यूपी में रेल नेटवर्क विस्तार को मिली रफ्तार, बाराबंकी-मथुरा की जमीन रेलवे को देने पर योगी कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रेल आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बाराबंकी और मथुरा में सिंचाई विभाग की जमीन रेलवे मंत्रालय को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके बदले रेलवे मंत्रालय सिंचाई विभाग को करीब 17 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। मल्हौर-बाराबंकी रेल लाइन विस्तार को मिलेगा लाभ कैबिनेट के फैसले के तहत बाराबंकी जिले की नवाबगंज तहसील के मोहम्मदपुर परेठिया स्थित सिंचाई विभाग की 1.1450 हेक्टेयर भूमि मल्हौर-बाराबंकी…

Read More

यूपी के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता पर हर साल खर्च होंगे 750 करोड़ रुपये, योगी कैबिनेट ने नई नीति को दी मंजूरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत पंचायती राज विभाग द्वारा तैयार “संचालन एवं अनुरक्षण नीति-2026” को मंजूरी दे दी गई। इस नीति के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी परिसंपत्तियों के संचालन और रखरखाव पर हर वर्ष लगभग 750 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली बार तय किए गए स्पष्ट दिशा-निर्देश नई नीति के तहत पहली बार ग्रामीण स्वच्छता परिसंपत्तियों के संचालन…

Read More

यूपी के शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात! 8 जुलाई से शुरू होगी कैशलेस इलाज योजना, परिवार को भी मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई को वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के पात्र शिक्षकों तथा उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तर्ज पर संचालित होगी, जिससे शिक्षकों और उनके परिवारों को देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना नकद भुगतान के उपचार की सुविधा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस योजना…

Read More