गोरखपुर को 22 जुलाई को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को गोरखपुर शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही देवरिया बाईपास फोरलेन फ्लाईओवर और नौ किलोमीटर लंबे देवरिया बाईपास फोरलेन मार्ग का भी उद्घाटन होगा। परियोजना के शुरू होने के बाद शहर में जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने के साथ लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और देवरिया की ओर आवागमन भी अधिक सुगम हो जाएगा। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने वाली इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लंबे समय से ट्रांसपोर्टनगर,…

Read More

697 करोड़ की विकास सौगात लेकर गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम योगी, 11 जुलाई को फोरलेन समेत 4 सड़कों का करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 जुलाई को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब 697 करोड़ रुपये की लागत से तैयार चार महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी उनके हाथों कराया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बामंत माता मंदिर के निकट किया जाएगा। मुख्यमंत्री जिन सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, उनमें सबसे अहम भटहट-बांसस्थान फोरलेन है। 11.6 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय स्थित है। फोरलेन बनने के बाद विश्वविद्यालय…

Read More