योगी सरकार का बड़ा ऐलान: अब अधिकारियों-कर्मचारियों की एसीआर और प्रमोशन से जुड़ेगा कामकाज, नागरिकों की संतुष्टि बनेगी रिपोर्ट कार्ड

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाने के लिए तीन प्रमुख पहलों पर जोर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम आदमी को अपने काम के लिए दफ्तर-दफ्तर भटकना पड़े, यह व्यवस्था की विफलता है। लोकसेवकों के काम का वास्तविक आकलन नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं और समस्याओं के समयबद्ध समाधान से होना चाहिए। इसी दिशा में अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता, उपलब्धियों और बेहतर कामकाज को वार्षिक गोपनीय आख्या (एसीआर) तथा पदोन्नति से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा।…

Read More