लखनऊ: श्रावण मास के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष पाती लिखते हुए जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को जनआंदोलन बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सावन केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, श्रम, सेवा और सामूहिकता का संदेश देने वाला पावन समय भी है। मुख्यमंत्री ने यह संदेश अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया। प्रकृति और शिव आराधना का बताया गहरा संबंध मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि श्रावण माह लोकमंगल, श्रम-सम्मान…
Read MoreTag: जल संरक्षण
‘हर रोज एक लोटा पानी बचाइए’… यूपी में भूजल सप्ताह की शुरुआत, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिया बड़ा संदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भूजल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से ‘भूजल सप्ताह’ का शुभारंभ किया गया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम के दौरान लोगों से प्रतिदिन एक लोटा पानी बचाने का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि जल संरक्षण को हर नागरिक को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। लखनऊ के लोहिया पार्क एम्फीथिएटर में आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है और प्रदेश में सिंचाई, पेयजल तथा अधिकांश उद्योगों की निर्भरता भूजल पर…
Read Moreमुंबई पर जलसंकट का साया: झीलों में बचा सिर्फ 10-12% पानी, CM फडणवीस ने बुलाई आपात बैठक
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जलसंकट गहराता जा रहा है। मानसून की देरी ने महानगर की चिंता बढ़ा दी है। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों को पानी उपलब्ध कराने वाली सात प्रमुख झीलों का जलस्तर घटकर महज 10 से 12 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आपातकालीन समीक्षा बैठक बुलाई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में मुंबई तथा मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में अगस्त 2027 तक पेयजल आपूर्ति…
Read Moreविश्व पर्यावरण दिवस से पहले CM योगी का संदेश: युवाओं से की खास अपील, बोले- हर जन्मदिन पर लगाएं एक पौधा
लखनऊ: विश्व पर्यावरण दिवस से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष पत्र जारी कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने प्रकृति और सनातन संस्कृति के गहरे संबंध का उल्लेख करते हुए जल संरक्षण, वृक्षारोपण और नदियों के पुनर्जीवन को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और बच्चों से पर्यावरण बचाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति…
Read Moreयूपी सरकार ने बनाए 16 हजार से अधिक अमृत सरोवर, जानिए कहां कहां बने
टॉप फाइव में गोरखपुर, महराजगंज, प्रयागराज, आजमगढ़ और बाराबंकी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार ने जल संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। जल संकट से निपटने और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से राज्य में 16,000 से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया है। यह कार्य मिशन अमृत सरोवर योजना के तहत किया जा रहा है। इससे न केवल पानी की उपलब्धता को बढ़ाया जा रहा है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दी जा रही है। गोरखपुर सबसे आगे,…
Read Moreजल संरक्षण पर निकली हैप्पी रिवर रैली का हुआ भव्य स्वागत, जल संरक्षण पर लोगों को किया गया जागरूक
लखनऊ। नदियों के जल संरक्षण पर काम कर रही हैप्पी रिवर कम्युनिटी ऑफ़ इंडिया की हैप्पी रिवर रैली शनिवार को सीतापुर से चलकर लखनऊ गोमती नदी के तट पर प्रदर्शनी आयोजित करने लोगों को जागरूक किया गया। उसके बाद शीरोज हैंगऑउट रेस्त्रां में एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। उसके उपरांत रैली प्रयागराज के लिए रावण हो गयी। इस संगोष्ठी बहुत सारे बैक एंड वॉरियर उपस्तिथ हुए। हैप्पी रिवर कर रैली का लखनऊ पहुँचने पर बैक एंड वॉरियर ने जोरदार स्वागत किया। उसके उपरांत गोमती नदी के पानी की…
Read More