यूपी में हरियाली महाअभियान को मिली रफ्तार: शिक्षण संस्थानों ने एक दिन में लगाए 43 लाख पौधे, 35 करोड़ पौधारोपण अभियान को मिला बड़ा सहयोग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे 35 करोड़ पौधारोपण महाअभियान को शिक्षा विभाग से बड़ी मजबूती मिली है। राज्यभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में आयोजित विशेष पौधारोपण अभियान के दौरान एक ही दिन में 43 लाख पौधे लगाए गए। इस अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सरकार का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए हरियाली को बढ़ावा देना है। बेसिक शिक्षा विभाग ने लगाए 12 लाख पौधे बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत परिषदीय…

Read More

दिल्ली की हरियाली मिशन को मिली डिजिटल ताकत! ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ लॉन्च, 70 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य पर सरकार का बड़ा फोकस

नई दिल्ली: राजधानी में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली सरकार ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ‘ग्रीन ड्राइव पोर्टल’ लॉन्च कर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में 70 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को दोहराते हुए लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने और हरित दिल्ली के निर्माण में योगदान देने की अपील की। सरकार का कहना है कि यह पोर्टल नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने और वृक्षारोपण को आसान बनाने के…

Read More

अमरनाथ यात्रा में बड़ा बदलाव! पॉलीथिन लेकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री, श्रद्धालुओं को फ्री में दिए जाएंगे कपड़े के थैले

जम्मू: इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने बड़े कदम उठाए हैं। यात्रा मार्ग पर पॉलीथिन बैग, थर्माकोल और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है, ताकि यात्रा के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छता प्रभावित न हो। यात्रा के दौरान बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों से लेकर पवित्र गुफा तक किसी भी श्रद्धालु को पॉलीथिन बैग ले…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस से पहले CM योगी का संदेश: युवाओं से की खास अपील, बोले- हर जन्मदिन पर लगाएं एक पौधा

लखनऊ: विश्व पर्यावरण दिवस से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष पत्र जारी कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने प्रकृति और सनातन संस्कृति के गहरे संबंध का उल्लेख करते हुए जल संरक्षण, वृक्षारोपण और नदियों के पुनर्जीवन को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और बच्चों से पर्यावरण बचाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति…

Read More

हिमालयी राज्यों के लिए मिसाल बना उत्तराखंड, शहरी स्वच्छता मॉडल के रूप में चमके देहरादून, मसूरी, रुद्रपुर और लालकुआं

देहरादून: शहरी स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखंड ने एक नई पहचान बनाई है। हिमालयी क्षेत्रों में टिकाऊ और समावेशी स्वच्छता व्यवस्था विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने ‘उत्तराखंड अर्बन सैनिटेशन कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन कर महत्वपूर्ण पहल की है। इस सम्मेलन में उत्तराखंड के चार शहरों को आदर्श मॉडल के रूप में प्रस्तुत करते हुए उन्हें हिमालयी राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। चार शहर बने ‘लाइटहाउस सिटीज’ राजधानी देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान देहरादून, मसूरी, रुद्रपुर और लालकुआं को शहरी स्वच्छता एवं…

Read More

यूपी के 2.5 लाख घरों में बायोगैस यूनिटें लगाएगी योगी सरकार

पहले चरण में अयोध्या, वाराणसी गोरखपुर और गोंडा से होगी शुरुआत लखनऊ। प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री के ग्राम-ऊर्जा मॉडल के तहत प्रदेश के गांवों में घरेलू बायोगैस यूनिटों की स्थापना शुरू की जा रही है, जिससे न सिर्फ ग्रामीणों की रसोई का खर्च घटेगा, बल्कि जैविक खाद उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना से किसानों और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। योजना के पहले चरण को लागू…

Read More

सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के उपयोग के लिये वसूला गया है 4.24 करोड़ रुपए का जुर्माना

पर्यावरण की शत्रु सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर प्रदेश में जुलाई 2022 से बैन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विशेष तौर पर प्रतिबद्ध है। इसी दिशा क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जुलाई 2022 से ही सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर बैन लगा दिया था। पर्यावरण की शत्रु सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए नगर विकास विभाग समय-समय पर प्रदेश व्यापी अभियान चलाता है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगरीय निकायों ने…

Read More

यूपी के स्कूली बच्चों ने गढ़ी हरियाली की नई परिभाषा, क्यूआर कोड और तकनीक से पेड़ों को दी पहचान

पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से परिषदीय बच्चों ने बढ़ाया पर्यावरणीय जागरूकता लखनऊ। पृथ्वी दिवस 2025 की गतिविधियों ने उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक नई दिशा स्थापित की। योगी सरकार की पहल से बच्चों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई और पर्यावरण को लेकर एक जिम्मेदार और जागरूक दृष्टिकोण अपनाया। क्यूआर कोड के माध्यम से पेड़ों को डिजिटल रूप से टैग किया गया, जिससे उनकी पहचान और उपयोगिता से जुड़ी जानकारी जन-जन तक पहुंची। यह कदम न केवल तकनीक के माध्यम से पेड़ों और पौधों की…

Read More