हल्द्वानी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हल्द्वानी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में उत्तराखंड की धार्मिक आस्था और वीर परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि गोलू देवता के आशीर्वाद से प्रदेश में हमेशा न्याय कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस धरती की रक्षा देवताओं के आशीर्वाद और वीरों के बलिदान से हुई हो, वहां अन्याय की कोई जगह नहीं हो सकती। पूर्व सैनिक सम्मेलन में गोलू देवता को किया नमन गौरव सेनानी मिलन समारोह को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कुमाऊं क्षेत्र की आस्था के प्रमुख…
Read MoreTag: Uttarakhand news
हरिद्वार का ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का वैश्विक केंद्र, सीएम धामी ने दिए 2 साल में मास्टर प्लान पूरा करने के निर्देश
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास से जुड़े प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की। बैठक में संस्थान के भावी स्वरूप और प्रस्तावित गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र बनाया जाए। आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा पर रहेगा विशेष फोकस मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकुल के विकास में आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित…
Read Moreउत्तराखंड के इस गांव में नशे के खिलाफ महिलाओं ने संभाली कमान, लाठी-डंडों के साथ रातभर सड़कों पर पहरा
देहरादून: राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र स्थित थानी गांव में नशे के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। पुराने मसूरी रोड के पास स्थित सपेरा बस्ती में महिलाएं लाठी-डंडे लेकर देर रात तक सड़कों पर निगरानी कर रही हैं। पिछले दो दिनों से महिलाएं लगातार अलग-अलग समूहों में गांव की सुरक्षा और नशे के खिलाफ पहरेदारी कर रही हैं। नशे के कारोबार से परेशान महिलाओं ने उठाया कदम स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से नशे का कारोबार चल रहा है। इसके कारण महिलाओं और…
Read Moreचमोली टनल हादसा: मृतक आश्रितों को 45 लाख, घायलों को 3.5 लाख रुपये मुआवजा; खत्म हुआ आंदोलन
गोपेश्वर: चमोली की विष्णुगाड़ जलविद्युत परियोजना में हुए टनल हादसे के बाद मृतक कर्मचारियों के आश्रितों और घायलों के लिए मुआवजे पर सहमति बन गई है। प्रशासन की मध्यस्थता में टीएचडीसी प्रबंधन, हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी इंडिया लिमिटेड और हिन्दुस्तान फेडरेशन यूनियन के बीच हुई वार्ता में मृतकों के परिजनों को 45 लाख रुपये और घायलों को 3.5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने पर सहमति बनी है। समझौते के बाद पिछले एक सप्ताह से चल रहा आंदोलन भी समाप्त हो गया और परियोजना का काम दोबारा शुरू हो गया है।…
Read Moreउत्तराखंड में दिसंबर तक 15 हजार से ज्यादा परिवारों को मिलेगी पक्की छत, CM धामी का लक्ष्य- हर पात्र परिवार का हो अपना घर
देहरादून: उत्तराखंड में अपने घर का सपना देख रहे हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। दिसंबर तक राज्य में 15 हजार से अधिक परिवारों को पक्की छत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी को गति दी है। आवास विभाग ने लंबित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 30 सितंबर तक की समयसीमा तय की है। 15,496 आवासों का निर्माण, 12,948 घर तैयार प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत राज्य में कुल 18 परियोजनाओं के अंतर्गत 15,496 आवासीय इकाइयों…
Read Moreरक्षाबंधन पर उत्तराखंड की बहनों को बड़ा तोहफा! सरकारी बसों में एक नहीं, दो या उससे ज्यादा दिन मुफ्त सफर की तैयारी
देहरादून: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तराखंड की बहनों को इस बार सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिल सकता है। परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को एक दिन के बजाय दो या उससे अधिक दिनों तक निश्शुल्क यात्रा की सुविधा देने पर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए चार दिनों तक मुफ्त बस यात्रा की व्यवस्था को देखते हुए उत्तराखंड में भी इसी तरह की सुविधा देने पर विचार किया जा रहा है। एक दिन की मुफ्त यात्रा की व्यवस्था…
Read Moreसिलक्यारा रेस्क्यू के 12 रैट माइनर्स को मिला वीरता सम्मान, 41 मजदूरों की जान बचाने वालों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक
नई दिल्ली: उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले 12 रैट माइनर्स को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को आयोजित समारोह में इन सभी रैट माइनर्स को यह सम्मान प्रदान किया। नवंबर 2023 में इन्होंने सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 17 दिनों तक चला था चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान सिलक्यारा सुरंग हादसे के बाद 41 श्रमिक सुरंग के भीतर फंस गए थे।…
Read Moreडेढ़ साल का इंतजार आज होगा खत्म! CM धामी गदरपुर को देंगे करोड़ों की सौगात, रोडवेज बस अड्डे समेत कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
गदरपुर: उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र के लोगों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गदरपुर पहुंचकर आधुनिक रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह विकासखंड कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे और विभिन्न विभागों की सात विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। रोडवेज बस अड्डे का आज होगा शुभारंभ गदरपुर में रोडवेज बस अड्डे की मांग कई वर्षों से की…
Read More“कांग्रेस राज में पेपर लीक पर होती थी नकल, कार्रवाई नहीं”… इस्तीफे की मांग पर सीएम धामी का जोरदार पलटवार
देहरादून: उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) सेमेस्टर परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर तकनीकी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की कांग्रेस की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। मुख्यमंत्री का कहना है कि कांग्रेस सरकार के दौरान भर्ती परीक्षाओं में नकल के कई मामले सामने आए, लेकिन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, जबकि भाजपा सरकार ने ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए हैं। यूटीयू पेपर लीक मामले में कार्रवाई का दावा गांधी पार्क…
Read More4 साल बाद क्या करेंगे अग्निवीर? धामी सरकार ने लॉन्च किया देश का पहला रोजगार सेल, नौकरी की टेंशन होगी खत्म!
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने भारतीय सशस्त्र बलों में चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद लौटने वाले पूर्व अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में देश का पहला ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ स्थापित किया गया है। यह विशेष सेल पूर्व अग्निवीरों को उनकी दूसरी पारी के लिए रोजगार, करियर मार्गदर्शन और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का काम करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य अग्निपथ योजना के तहत सेवा पूरी करने वाले युवाओं…
Read More