उत्तराखंड में रिवर राफ्टिंग के नियम हुए और सख्त! बिना लाइसेंस संचालन पर 1 लाख तक जुर्माना, सुरक्षा में बड़ी सख्ती

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने रिवर राफ्टिंग और क्याकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। पूर्व में हुई दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य कैबिनेट ने उत्तराखंड रिवर राफ्टिंग-क्याकिंग नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नए प्रावधानों के तहत सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस संचालन पर राफ्ट जब्त, 1 लाख रुपये तक जुर्माना नई…

Read More

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा प्रबंधन पर बड़ा एक्शन, मंदिर समिति का कर्मचारी सस्पेंड; सीएम के निर्देश पर हाई लेवल जांच तेज

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बीच बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अपने एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गठित उच्चस्तरीय जांच प्रक्रिया के तहत चार सदस्यीय टीम ने मंगलवार से मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के बाद कर्मचारी निलंबित मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद…

Read More

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर बवाल! दान में गड़बड़ी के आरोपों से मचा हड़कंप, मंदिर समिति ने बैठाई जांच

देहरादून: अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी के आरोपों के बाद अब उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे और दान-पुण्य में कथित गड़बड़ी के आरोप सामने आने से हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर मामला तेजी से चर्चा में आने के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया गया है और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के…

Read More

विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका! धामी सरकार की योजना से सैकड़ों युवाओं को मिला रोजगार, जापान-जर्मनी तक पहुंची उत्तराखंड की प्रतिभा

देहरादून: उत्तराखंड सरकार की ओर से युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम देती दिखाई दे रही है। वर्ष 2023 से अब तक इस योजना के माध्यम से 123 युवाओं को विभिन्न देशों में रोजगार मिल चुका है, जबकि 27 अन्य युवाओं का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आतिथ्य एवं होटल प्रबंधन क्षेत्र के लिए चयन हुआ है। इन अभ्यर्थियों की वीजा एवं अन्य दस्तावेजी प्रक्रियाएं जारी हैं। जापान, सऊदी…

Read More

दिल्ली अग्निकांड पर सियासत तेज! केशव नेगी के समर्थन में उतरे भाजपा के 3 सांसद, CM रेखा गुप्ता से निष्पक्ष जांच की मांग

देहरादून: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में गिरफ्तार किए गए उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसद खुलकर केशव नेगी के समर्थन में सामने आए हैं और दिल्ली पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी मामले में न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की गई है। दिल्ली अग्निकांड में 22 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद गिरफ्तार किए गए केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर…

Read More

हिमालयी राज्यों के लिए मिसाल बना उत्तराखंड, शहरी स्वच्छता मॉडल के रूप में चमके देहरादून, मसूरी, रुद्रपुर और लालकुआं

देहरादून: शहरी स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखंड ने एक नई पहचान बनाई है। हिमालयी क्षेत्रों में टिकाऊ और समावेशी स्वच्छता व्यवस्था विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने ‘उत्तराखंड अर्बन सैनिटेशन कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन कर महत्वपूर्ण पहल की है। इस सम्मेलन में उत्तराखंड के चार शहरों को आदर्श मॉडल के रूप में प्रस्तुत करते हुए उन्हें हिमालयी राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। चार शहर बने ‘लाइटहाउस सिटीज’ राजधानी देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान देहरादून, मसूरी, रुद्रपुर और लालकुआं को शहरी स्वच्छता एवं…

Read More

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निजी आवास, खटीमा से समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों की जांच भी की जाए। उन्होंने कहा इस अभियान में तेजी लाते हुए त्वरित सुनवाई की जाए एवं भू कानून का उल्लंघन…

Read More

‘नमाज से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए…’, बकरीद से पहले CM धामी का बड़ा संदेश; तय स्थानों पर ही इबादत की अपील

हल्द्वानी: उत्तराखंड में बकरीद से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नमाज को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि नमाज पढ़ने पर किसी तरह की रोक नहीं है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी व्यक्ति को उससे असुविधा न हो। उन्होंने लोगों से तय स्थानों पर ही नमाज अदा करने की अपील की। हल्द्वानी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में इस समय चारधाम यात्रा चल रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच…

Read More

हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, शराब के नशे में किया था कॉल

देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार से सोमवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और तुरंत जांच शुरू कर दी गई। हरकी पैड़ी पर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में इस धमकी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। 112 नंबर पर कॉल कर दी धमकी जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने…

Read More

मसूरी-देहरादून मार्ग पर दूसरी बड़ी राहत: कुठालगेट के पास अस्थायी बैलीब्रिज शुरू, जाम से मिलेगी निजात

मसूरी-देहरादून मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एक और अहम कदम उठाया गया है। कुठालगेट स्थित शिव मंदिर के निकट बनाए गए दूसरे अस्थायी बैलीब्रिज को शुक्रवार देर रात कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया। इसके साथ ही पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मिलेगा जाम से राहत इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान मसूरी-देहरादून मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है,…

Read More