देहरादून: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में गिरफ्तार किए गए उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसद खुलकर केशव नेगी के समर्थन में सामने आए हैं और दिल्ली पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी मामले में न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की गई है। दिल्ली अग्निकांड में 22 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद गिरफ्तार किए गए केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर…
Read MoreTag: रेखा गुप्ता
साकेत हादसे के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, CM रेखा गुप्ता ने मांगी पूरे शहर के अवैध निर्माणों की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के साकेत स्थित सैदुलजाब इलाके में हुए दर्दनाक इमारत हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को राजधानी में चल रहे सभी अवैध और अनधिकृत निर्माणों का व्यापक सर्वेक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। सरकार का उद्देश्य ऐसे निर्माणों की पहचान कर भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकना है। साकेत हादसे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता पिछले सप्ताह सैदुलजाब इलाके में एक बहुमंजिला इमारत अचानक…
Read Moreदिल्लीवासियों को बड़ी राहत, अब जरूरत के हिसाब से लगेगा जल बोर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज; शुल्क में 70% तक छूट
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने पानी और सीवर इंफ्रास्ट्रक्चर शुल्क को लेकर बड़ा जनहित फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब जल बोर्ड का इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज संपत्ति की वास्तविक जल आवश्यकता के आधार पर तय किया जाएगा। पहले पूरे प्रिमाइसेस के आधार पर शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब लोगों को बड़ी राहत देते हुए इस प्रणाली में बदलाव किया गया है। सरकार के मुताबिक नए नियमों के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज केवल नए निर्माण या अतिरिक्त निर्माण पर ही लागू होगा। यदि किसी भवन का पुनर्निर्माण किया जाता है…
Read Moreदिल्ली में श्रमिक परिवारों के लिए बड़ी पहल, 15,706 बच्चों को मिली शिक्षा सहायता; CM रेखा गुप्ता ने ट्रांसफर किए 12.40 करोड़ रुपये
दक्षिणी दिल्ली। राजधानी में निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए आर्थिक सहायता योजना और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली केवल इमारतों और सड़कों से नहीं बनती, बल्कि उन श्रमिकों के परिश्रम से बनती है जो शहर को आकार देते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा, सम्मान और भविष्य सरकार की प्राथमिकता है। 15,706 बच्चों…
Read Moreरेखा गुप्ता सरकार का ऐतिहासिक फैसला : कोरोना में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को देगी एक करोड़ रुपये
सरकार जल्द ही 10 कर्मियों के परिजनों को यह अनुग्रह राशि प्रदान करेगी नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी पर जान गंवाने वाले अपने कर्मचारियों के परिवार को एक करोड़ रुपये अनुग्रह राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “कोविड ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले प्रत्येक कर्मचारी के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। सरकार जल्द ही 10 कर्मियों के परिजनों को यह अनुग्रह राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री के अनुसार यह सतत प्रक्रिया है, इसके लिए…
Read Moreजन सुनवाई के दौरान दिल्ली सीएम पर हमला, जड़े थप्पड़ आरोपी गिरफ्तार
सुरक्षा में बड़ी चूक, सरकारी आवास पर हुई घटना मामुली रूप से हुईं घायल सीसीटीवी से खुलासा, कई दिन से कर रहा था रेकी नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सीएम हाउस में साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान करीब 40 साल के एक शख्स ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार करके जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। सीएम कैंप कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान हमलावर ने पहले मुख्यमंत्री गुप्ता को कुछ कागज दिए और फिर उन पर हमला कर दिया। मुख्यमंत्री ने जैसे…
Read Moreजाने हरियाणा की रेखा गुप्ता का दिल्ली विश्व विद्यालय से सीएम तक का राजनीतिक सफर
नई दिल्ली।छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहीं शालीमार वाग की विधायक रेखा गुप्ता 1992 में दिल्ली विश्व विद्यालय के दौलत राम कॉलेज से के दौरान ही छात्र राजनीति में कदम रखा। वह न भारतीय विद्याथी परिषद (एवीवीपी) से जुड़ी और 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र डूसू) की अध्यक्ष वनीं, जहां उन्होंने छात्रों के को सक्रिय रूप से उठाया। साल 2007 में पीतमपुरा से पार्षद चुने जाने के वाद, उन्होंने क्षेत्र पुस्तकालय, पार्क और स्विमिंग पूल जैसी योजनाओ के विकास पर काम किया । वह राष्ट्रीय वक संघ (आरएसएस)…
Read Moreरेखा गुप्ता होंगी दिल्ली चौथी महिला मुख्यमंत्री, गुरुवार को लेंगी शपथ
नई दिल्ली। भाजपा की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया । पार्टी ने दिल्ली में अभी कोई उपमुख्यमंत्री नहीं चुना है।सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता, दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली वार विधायक बनी हैं। उनका जन्म हरियाणा में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। विधायक दल की…
Read More