SIR पर विपक्ष का बड़ा प्लान! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 30 सितंबर को जुटेगा INDIA गुट, संसद से सड़क तक आंदोलन की तैयारी

नई दिल्ली: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। चुनाव आयोग के खिलाफ आगे की साझा रणनीति तय करने के लिए विपक्षी दल 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक करेंगे। इस बैठक में देशभर में संयुक्त विरोध प्रदर्शन और संसद में नया प्रस्ताव लाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। यह बैठक तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

Read More

SIR विवाद पर CM योगी का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली हर साजिश का हिस्सा रहे विपक्षी दल’

लखनऊ: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दलों का नजरिया हमेशा संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि ये दल हर उस साजिश का हिस्सा रहे हैं, जिससे लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने विपक्ष की मौजूदा बयानबाजी को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि देश का मुख्य विपक्षी दल और यूपीए से…

Read More

SIR पर EC के बयान के बाद नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘गढ़े हुए झूठ’ के आधार पर लगाए आरोप

नई दिल्ली: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग को घेरने के लिए एक गढ़े हुए झूठ को अपने आरोपों का आधार बनाया। नितिन नवीन ने कहा कि SIR को लेकर विपक्ष जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। ‘संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया’ नितिन नवीन की यह टिप्पणी चुनाव आयोग के उस बयान के बाद आई है, जिसमें आयोग ने स्पष्ट किया कि SIR…

Read More

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM रेखा गुप्ता का पलटवार, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों से पूछा- पहले अपने राज्यों का हिसाब दें

नई दिल्ली: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि ऐसी बातें जनता को गुमराह करने की कोशिश हैं। रेखा गुप्ता ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए विपक्ष से उसके कामकाज पर सवाल उठाने से पहले अपने शासन वाले राज्यों में चुनावी प्रक्रिया का रिकॉर्ड देखने को कहा। हाल के दिनों में मतदाता सूची के…

Read More

UP समेत 5 चुनावी राज्यों में अक्टूबर में बदल सकती है वोटर लिस्ट! EC कर सकता है SSR का आदेश, दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों से गरमाया मामला

नई दिल्ली: चुनाव आयोग अक्टूबर में उत्तर प्रदेश समेत पांच चुनावी राज्यों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी SSR कराने का आदेश दे सकता है। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल हैं। इसके लिए 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि माना जा सकता है। चुनावी राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट करने की यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, इस साल पूरे देश में एक साथ SSR कराने की संभावना कम बताई जा रही है। इसकी एक वजह 19…

Read More

CEC चयन पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल! CJI को बाहर रखने की वजह पूछी, केंद्र ने कहा- संसद के फैसले पर सवाल नहीं

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अहम बहस देखने को मिली। अदालत ने चयन समिति से भारत के मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने के फैसले पर केंद्र सरकार से सवाल पूछे। वहीं केंद्र ने जवाब देते हुए कहा कि संसद के विधायी फैसलों पर इस तरह सवाल उठाना उचित नहीं है। मामले में अदालत ने केंद्र की उस मांग पर फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिसमें याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजने का अनुरोध किया गया…

Read More

बांकीपुर उपचुनाव से पहले नीतीश कुमार की वोटरों से भावुक अपील, NDA उम्मीदवार के समर्थन में जारी किया VIDEO संदेश

पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मतदान से पहले जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर मतदाताओं से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए हर वोट महत्वपूर्ण है। विकसित बिहार के लिए वोट देने की अपील अपने वीडियो संदेश में नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले दो दशकों में जनता…

Read More

दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 93% मतदाताओं तक पहुंचे फॉर्म; 7 अक्टूबर को आएगी अंतिम सूची

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। चुनाव आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक राजधानी के 93 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं। आयोग का लक्ष्य सभी पात्र मतदाताओं तक पहुंचकर मतदाता सूची को अद्यतन करना है। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा 12 जुलाई की रात 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे चरण के तहत अब तक 1,35,45,954 एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। दिल्ली…

Read More

MP Rajya Sabha Election: बीजेपी का क्लीन स्वीप, मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटें निर्विरोध जीतीं

भोपाल : मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक मुकाबला अपने नाम कर लिया है। पार्टी के उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट तीनों राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। गुरुवार को चुनाव आयोग ने तीनों उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंप दिए। तीनों उम्मीदवारों को मिला निर्वाचन प्रमाणपत्र राज्यसभा चुनाव के तहत मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग की ओर से गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश…

Read More

तेजस्वी ने दिखाया फर्जी ईपिक नंबर कैसे बने दो वोटर कार्ड : भाजपा

दस्तावेज दिखाकर कहा चुनावी हलफनामे में दूसरा ईपिक नंबर 2020 के हलफनामे में जो इंधिक नंबर दिया, उसी नंबर पर वर्तमान में इलेक्टोरल रोल में उनका नाम दर्ज नई दिल्ली। ईपिक नंबर दिखाकर इलेक्टोरल रोल में नाम न होने का दावा करते हुए चुनाव आयोग की मतदाता सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले राजद नेता तेजस्वी यादव खुद सवालों में घिर गए हैं। भाजपा ने कुछ दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया है कि तेजस्वी ने गत दिवस मीडिया के सामने जो ईपिक नंबर दिखाया, वह फर्जी था। उनके…

Read More