मुजफ्फरपुर: देर रात मोतिहारी से मुजफ्फरपुर आ रही एक यात्री बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। एएन-27 पर बरजी ओवरब्रिज के पास हुए इस हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने समय रहते बस रोक दी, जिसके बाद यात्रियों को बाहर निकलने का मौका मिल गया। अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, आग बुझने तक बस पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। आधी रात ओवरब्रिज पर धू-धूकर जलने लगी बस घटना देर रात करीब…
Read MoreTag: Bihar news
PM सूर्य घर योजना में लापरवाही पर सख्त हुई बिहार सरकार, बैंक गारंटी नहीं देने वाली कंपनियों पर होगी कार्रवाई
पटना: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाली कंपनियों पर बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर बैंक गारंटी जमा नहीं करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत संचालित “यूटिलिटी लेड एग्रीगेशन (यूला) मॉडल” की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही राज्य की दोनों बिजली वितरण कंपनियों के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं की स्थिति…
Read Moreमुजफ्फरपुर के 4.17 लाख पेंशनधारियों को बड़ी सौगात, खातों में भेजे गए ₹64.58 करोड़
मुजफ्फरपुर: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में जून माह की बढ़ी हुई पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई। मुजफ्फरपुर जिले के 4,17,002 पेंशनधारियों के खातों में कुल 64 करोड़ 58 लाख 31 हजार 400 रुपये भेजे गए। कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। लाभार्थियों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा। 4.17 लाख से अधिक…
Read Moreखान सर को बड़ी राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक, कोर्ट ने मांगी केस डायरी; 30 जून को होगी अगली सुनवाई
पटना: चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर को पटना की अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में जिला जज की अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने पुलिस को मामले की केस डायरी और खान सर का आपराधिक इतिहास पेश करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 जून को होगी। सोमवार को खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। बाद में…
Read Moreबिहार में बड़ा नाव हादसा: गंगा घाट पर 14 लोगों से भरी नाव डूबी, 2 शव बरामद, कई लापता
पटना: बिहार के बाढ़ जिले से बुधवार सुबह बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। उमानाथ गंगा घाट पर 14 लोगों को लेकर जा रही एक नाव अचानक गंगा नदी में डूब गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अब तक 2 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 7 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग सुबह-सुबह नाव के जरिए दियारा इलाके की ओर…
Read Moreपटना में आज शाम बजेगा सायरन, 15 मिनट के लिए रहेगा ब्लैकआउट; प्रशासन ने लोगों से की खास अपील
पटना: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार शाम एक विशेष सिविल डिफेंस मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इसके तहत शहर के कई इलाकों में शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक 15 मिनट का ‘ब्लैकआउट’ रखा जाएगा। इस दौरान सायरन भी बजाया जाएगा। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि यह केवल एक अभ्यास है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन के मुताबिक, यह ‘सिविल डिफेंस ब्लैकआउट एंड एयर रेड मॉकड्रिल’ केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसी संभावित…
Read Moreसाल 2005 से पहले बिहार का हाल बुरा था, लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे : नीतीश कुमार
पटना/सारण। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिले के नरपलिया, दरियापुर और मकेर में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर 2005 को हमारी सरकार बनी, तब से कानून का राज है। 20 वर्षों से विकास के काम में लगे हुए हैं। पहले क्या स्थिति थी। पहले बहुत बुरा हाल था। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। शाम में घर में बंद रहते थे। बाहर नहीं जाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Read Moreबिहार चुनाव अकेले दम पर मजबूती से लड़ेगी बसपा : मायावती
आयोग से की निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराने की अपेक्षा लखनऊ। बिहार राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान का बसपा प्रमुख मायावती ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार चुनाव में बसपा अकेले दम पर मजबूती के साथ सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार राज्य विधानसभा आमचुनाव के लिये दो चरणों में दिनांक 6 व 11 नवम्बर को मतदान कराने की भारत निर्वाचन आयोग की आज की गई घोषणा का स्वागत…
Read Moreबिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी का दांव : मन की बात में बोले छठ को यूनेस्को की धरोहर में शामिल कराने का प्रयास
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ में कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की गहरी आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व अब वैश्विक स्तर पर भी पहचान बना रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार इसे यूनेस्को की ‘इनटेंजिबल कल्चरल हेरिटेज लिस्ट’ में शामिल कराने का प्रयास कर रही है, जिससे इसकी गरिमा और बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में आज शहीद भगत सिंह और लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश में महिला सशक्तिकरण…
Read Moreप्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को घेरते हुए उन्हें नाम बदलने का बताया विशेषज्ञ
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सम्राट चौधरी के आलावा तीन बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार का आरोप पटना। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के नए खुलासे किए हैं। उन्होंने एक-एक करके उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री अशोक चौधरी और भाजपा सांसद संजय जायसवाल को भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में शामिल होने का तथ्यों के साथ खुलासा किया। प्रशांत किशोर ने सबसे पहले मंत्री मंगल पांडेय के बारे में बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला पांडेय के पंजाब…
Read More