PM सूर्य घर योजना में लापरवाही पर सख्त हुई बिहार सरकार, बैंक गारंटी नहीं देने वाली कंपनियों पर होगी कार्रवाई

पटना: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाली कंपनियों पर बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर बैंक गारंटी जमा नहीं करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत संचालित “यूटिलिटी लेड एग्रीगेशन (यूला) मॉडल” की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही राज्य की दोनों बिजली वितरण कंपनियों के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं की स्थिति…

Read More

मुजफ्फरपुर के 4.17 लाख पेंशनधारियों को बड़ी सौगात, खातों में भेजे गए ₹64.58 करोड़

मुजफ्फरपुर: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में जून माह की बढ़ी हुई पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई। मुजफ्फरपुर जिले के 4,17,002 पेंशनधारियों के खातों में कुल 64 करोड़ 58 लाख 31 हजार 400 रुपये भेजे गए। कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। लाभार्थियों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा। 4.17 लाख से अधिक…

Read More

बिहार में मौसम का तांडव: आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान और तेज बारिश से 12 लोगों की मौत, कई घरों में लगी आग

पटना: बिहार में खराब मौसम ने भारी तबाही मचाई है। राज्य के कई जिलों में आकाशीय बिजली, तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश की वजह से अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा असर पूर्वी चंपारण, गया और औरंगाबाद जिलों में देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, पूर्वी चंपारण में 5 लोगों, गयाजी में 4 लोगों और औरंगाबाद में 3 लोगों की जान चली गई। मौसम की इस भयावह स्थिति के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसों पर गहरा दुख जताते…

Read More

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय, 7 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह, NDA कोटे से बन सकते हैं 27 मंत्री

पटना: बिहार की नई एनडीए सरकार में लंबे इंतजार के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। जानकारी के मुताबिक, राज्य में 7 मई को कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने की तैयारी है। इसे लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ लेने के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें चल रही थीं। अब सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के बाद…

Read More