SIR पर विपक्ष का बड़ा प्लान! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 30 सितंबर को जुटेगा INDIA गुट, संसद से सड़क तक आंदोलन की तैयारी

नई दिल्ली: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। चुनाव आयोग के खिलाफ आगे की साझा रणनीति तय करने के लिए विपक्षी दल 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक करेंगे। इस बैठक में देशभर में संयुक्त विरोध प्रदर्शन और संसद में नया प्रस्ताव लाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। यह बैठक तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

Read More

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM रेखा गुप्ता का पलटवार, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों से पूछा- पहले अपने राज्यों का हिसाब दें

नई दिल्ली: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि ऐसी बातें जनता को गुमराह करने की कोशिश हैं। रेखा गुप्ता ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए विपक्ष से उसके कामकाज पर सवाल उठाने से पहले अपने शासन वाले राज्यों में चुनावी प्रक्रिया का रिकॉर्ड देखने को कहा। हाल के दिनों में मतदाता सूची के…

Read More

वोटर लिस्ट से नाम कटा तो राशन कार्ड भी रद्द? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाईकोर्ट जाएं, राहत मिलने की जताई उम्मीद

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के बाद राशन कार्ड रद्द किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। शीर्ष अदालत ने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम हटने का मतलब यह नहीं है कि संबंधित व्यक्ति स्वतः सभी सरकारी लाभों से वंचित हो जाए। हालांकि, अदालत ने इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को संबंधित हाईकोर्ट का रुख करने की सलाह दी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान…

Read More

तेजस्वी ने दिखाया फर्जी ईपिक नंबर कैसे बने दो वोटर कार्ड : भाजपा

दस्तावेज दिखाकर कहा चुनावी हलफनामे में दूसरा ईपिक नंबर 2020 के हलफनामे में जो इंधिक नंबर दिया, उसी नंबर पर वर्तमान में इलेक्टोरल रोल में उनका नाम दर्ज नई दिल्ली। ईपिक नंबर दिखाकर इलेक्टोरल रोल में नाम न होने का दावा करते हुए चुनाव आयोग की मतदाता सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले राजद नेता तेजस्वी यादव खुद सवालों में घिर गए हैं। भाजपा ने कुछ दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया है कि तेजस्वी ने गत दिवस मीडिया के सामने जो ईपिक नंबर दिखाया, वह फर्जी था। उनके…

Read More