धरती के दोनों ध्रुवों पर बढ़ा संकट, ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका से पिघली 12.5 ट्रिलियन टन बर्फ; समुद्र के बढ़ते स्तर ने बढ़ाई चिंता

वॉशिंगटन: धरती के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर बर्फ तेजी से घट रही है। विज्ञान पत्रिका ‘साइंटिफिक डेटा’ में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, 1979 से अब तक ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका से करीब 12.5 ट्रिलियन टन बर्फ पिघल चुकी है। यह मात्रा इतनी विशाल है कि इसे पूरे अमेरिका महाद्वीप में फैलाने पर करीब 5 फीट मोटी बर्फ की परत बन सकती है। पिघली बर्फ से समुद्र का जलस्तर बढ़ा अध्ययन के अनुसार पिघली हुई बर्फ से करीब 3 क्वाड्रिलियन गैलन पानी समुद्र में पहुंचा है। इसके चलते 1979 से…

Read More

अगस्त में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, वैश्विक तापमान 1.65 डिग्री बढ़ा; जुलाई 2023 के बराबर रहा तापमान

नई दिल्ली: अगस्त 2026 में दुनिया का औसत तापमान औद्योगिक क्रांति से पहले के दौर की तुलना में 1.65 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। यूरोपीय संघ की जलवायु एजेंसी कॉपरनिकस के अनुसार, अगस्त और जुलाई 2023 संयुक्त रूप से अब तक दर्ज किए गए सबसे गर्म महीनों में रहे। अगस्त का तापमान उस 1.5 डिग्री सेल्सियस सीमा से भी ऊपर रहा, जिसे जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों को सीमित करने के लिए अहम माना जाता है। हालांकि, किसी एक महीने का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचना इस…

Read More

अफगानिस्तान में भीषण फ्लैश फ्लड से तबाही, 20 लोगों की मौत; 100 से ज्यादा लापता, बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी

काबुल: अफगानिस्तान के पूर्वी नूरिस्तान प्रांत में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। नूरिस्तान में सबसे ज्यादा तबाही, लोगों से सतर्क रहने की अपील अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता यूसुफ हम्माद ने बताया कि बाढ़ का सबसे अधिक असर…

Read More

यूरोप में भीषण गर्मी का कहर! नीदरलैंड्स ने इतिहास में पहली बार जारी किया रेड अलर्ट, 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

ब्रुसेल्स: यूरोप इन दिनों रिकॉर्डतोड़ गर्मी और भीषण लू की चपेट में है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि नीदरलैंड्स ने अपने इतिहास में पहली बार हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की चेतावनी दी है। बढ़ते तापमान ने जनजीवन के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। नीदरलैंड्स के राष्ट्रीय मौसम संस्थान ने देश के अधिकांश हिस्सों में रेड अलर्ट लागू किया है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान…

Read More

यूपी के स्कूली बच्चों ने गढ़ी हरियाली की नई परिभाषा, क्यूआर कोड और तकनीक से पेड़ों को दी पहचान

पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से परिषदीय बच्चों ने बढ़ाया पर्यावरणीय जागरूकता लखनऊ। पृथ्वी दिवस 2025 की गतिविधियों ने उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक नई दिशा स्थापित की। योगी सरकार की पहल से बच्चों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई और पर्यावरण को लेकर एक जिम्मेदार और जागरूक दृष्टिकोण अपनाया। क्यूआर कोड के माध्यम से पेड़ों को डिजिटल रूप से टैग किया गया, जिससे उनकी पहचान और उपयोगिता से जुड़ी जानकारी जन-जन तक पहुंची। यह कदम न केवल तकनीक के माध्यम से पेड़ों और पौधों की…

Read More

यूपी के हरित भविष्य के लिए पर्यावरण निदेशालय व आई-फॉरेस्ट ने मिलाया हाथ

उत्तर प्रदेश में हरित विकास और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू लखनऊ। पर्यावरणीय स्थिरता और जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण निदेशालय ने इंटरनेशनल फोरम फॉर एनवायरनमेंट, सस्टेनेबिलिटी एंड टेक्नोलॉजी (आई फॉरेस्ट) के साथ एमओयू किया। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश में सतत विकास को बढ़ावा देना और प्रदूषण की समस्या का निवारण करना है। गुरुवार को पर्यावरण निदेशालय कार्यालय में पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री के.पी.…

Read More