अखिलेश के बयान पर भड़के संजय निषाद, बोले- निषाद पार्टी को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं

Sanjay Nishad, Samajwadi Party slogan, Powerful Engine SP Vision,

लखनऊ: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को किसी सहारे की जरूरत नहीं है। बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने सपा नेतृत्व पर निशाना साधा और कहा कि निषाद पार्टी के भविष्य को लेकर अफवाह फैलाने के बजाय सपा को पहले अपने हालात पर विचार करना चाहिए। ‘जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते’ संजय निषाद ने सपा नेताओं को नसीहत…

Read More

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘अहीर-जहीर को कंट्रोल कीजिए, नहीं तो आपको भी निपटा देंगे’

लखनऊ: प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव अपने अहीर और जहीर पर नियंत्रण रखें, वरना यही लोग उन्हें भी निपटा देंगे। बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा, “अखिलेश भाई, अपने अहीर और जहीर को कंट्रोल कीजिए महाराज।” उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग बहुत अति कर रहे हैं और…

Read More

‘माफिया के सामने गिड़गिड़ाने वालों में नहीं’, योगी बोले- बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो जेल या जहन्नुम

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कामकाजी महिलाओं के सम्मान समारोह में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। बिना नाम लिए उन्होंने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए माफिया के सामने भी गिड़गिड़ाने से पीछे नहीं हटते। चुनाव में जाति के नाम पर बांटने का आरोप मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के समय कई लोग नई-नई घोषणाएं लेकर जनता के बीच आएंगे और जातीय आधार पर समाज को बांटने की कोशिश करेंगे।…

Read More

अखिलेश के ‘पी’ से ‘पंडित’ वाले बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- ब्राह्मणों के बसपा से जुड़ने से घबरा गई सपा

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए में ‘पी’ का मतलब ‘पंडित’ बताए जाने वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। मायावती ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज का बसपा के प्रति बढ़ता जुड़ाव देखकर सपा घबरा गई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाया। मायावती ने सपा पर साधा निशाना मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बहुजन समाज पार्टी…

Read More

‘माफिया मिट्टी में मिल चुके, अब उन्हें संरक्षण देने वालों की बारी’, मुख्तार के गढ़ में सीएम योगी का बड़ा हमला

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में आयोजित जनसभा से अपराध, माफिया और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने माफिया को मिट्टी में मिलाने का अपना संकल्प पूरा कर दिया है और अब अपराधियों या माफिया का साथ देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए गाजीपुर के सांसद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ जनप्रतिनिधियों को विकास से कोई सरोकार नहीं है। 692 करोड़ रुपये की…

Read More

UP Election 2027: क्या फिर साथ आएंगे अखिलेश और कांग्रेस? गठबंधन पर बढ़ी सियासी खींचतान, पार्टी के भीतर भी अलग-अलग राय

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय है, लेकिन उससे पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि फिलहाल दोनों दलों के बीच किसी तरह की सहमति नहीं बनी है। कांग्रेस के भीतर भी इस मुद्दे पर एक राय नहीं है। एक वर्ग जहां अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति का समर्थन कर रहा है, वहीं कई नेता समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को चुनावी लिहाज से बेहतर विकल्प मान रहे हैं। कांग्रेस के भीतर गठबंधन को…

Read More

53वें जन्मदिन पर अखिलेश यादव को CM योगी ने दी बधाई, लिखा- प्रभु श्रीराम से आरोग्यता और दीर्घायु की कामना

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा करते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु…

Read More

CM योगी ने विधायक बाबूलाल पर ली मजाकिया चुटकी, बोले- ‘सड़क बनवा देंगे, अब महात्माओं के साथ ही रहिए’; चुनावी संकेतों की चर्चा तेज

आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। मुख्यमंत्री की टिप्पणी के बाद बैठक कक्ष में मौजूद जनप्रतिनिधियों के बीच हंसी का माहौल बन गया, वहीं राजनीतिक गलियारों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जाने लगे हैं। बैठक शुरू होने से पहले ही छेड़ दिया मजाक रविवार को कमिश्नरी सभागार में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की…

Read More

लखनऊ अग्निकांड पर सियासत तेज! अखिलेश यादव पर बरसे ब्रजेश पाठक, बोले- ‘यह हादसा पिछली सरकार की लापरवाही और कुकृत्यों का नतीजा’

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए दर्दनाक अग्निकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। हादसे के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह त्रासदी पिछली सरकार की नीतियों, लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम है। ‘15 लोगों की मौत पर भी राजनीति कर रहे हैं’ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस हृदयविदारक हादसे में 15 लोगों…

Read More

‘अपने सांसद बचाइए, अफवाह नहीं फैलाइए’… ओपी राजभर पर फिर बरसे अखिलेश, बताया ‘अफ़वाही मंत्री’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी और सुभासपा के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी में संभावित टूट को लेकर लगातार बयान दे रहे सुभासपा प्रमुख और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। अखिलेश ने उन्हें “अफ़वाही मंत्री” बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को दावा किया था कि समाजवादी पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट देखने को मिलेगी और पार्टी के कुछ सांसद अलग…

Read More