सपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: सीएम योगी

गोंडा में 520 करोड़ की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास छह महीने में एक लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोंडा में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा उत्तर प्रदेश के लिए शाप है। जब भी सत्ता में आई, तबाही मचाई। भाजपा आस्था को सम्मान देती है और बदलाव लाती है, जबकि सपा बदमाशों को संरक्षण देती है। मुख्यमंत्री ने 520 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को…

Read More

अखिलेश के बयान पर भड़के संजय निषाद, बोले- निषाद पार्टी को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं

Sanjay Nishad, Samajwadi Party slogan, Powerful Engine SP Vision,

लखनऊ: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को किसी सहारे की जरूरत नहीं है। बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने सपा नेतृत्व पर निशाना साधा और कहा कि निषाद पार्टी के भविष्य को लेकर अफवाह फैलाने के बजाय सपा को पहले अपने हालात पर विचार करना चाहिए। ‘जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते’ संजय निषाद ने सपा नेताओं को नसीहत…

Read More

बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का शक्ति प्रदर्शन, विशाल काफिले के साथ गोंडा पहुंचे, बोले- मैं झुक जाता तो मसला हल हो जाता

गोंडा: महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहली बार अपने गृह जनपद गोंडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अयोध्या से गोंडा तक विशाल काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। नंदनी कॉलेज में आयोजित “सत्यमेव जयते” समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक, साधु-संत और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उन्होंने शायरी के जरिए अपनी बात रखते हुए कहा, “मैं झुक जाता तो मसला हल हो जाता, पर इससे मेरे किरदार का कत्ल हो जाता।” अयोध्या से शुरू हुआ काफिला, पहले…

Read More

ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन के चुनाव में राजा मनकापुर ने राजा बलरामपुर को 130 मतो से हराया

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ‘ राजा भईया ’ को एसोसिएशन के सदस्यों वा अन्य लोगों ने दी बधाई लखनऊ। प्रथम जनक्रांति 1857 के बाद ब्रिटिश सरकार के दौरान अवध के महाराजाओं , राजाओं, ताल्लुकेदारों, जागीरदारों, ठिकानेदारों, जमींदारों के समक्ष आई चुनौतियों और उसके समाधान के लिए बनाई गई संस्था ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के चुनाव सोमवार को लखनऊ के कैसरबाग़ के सफ़ेद बारादरी में सम्पन्न हुआ। ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मनकापुर राजघराने के राजा कीर्तिवर्धन सिंह और बलरामपुर राजघराने के राजा जयेन्द्र प्रताप…

Read More