लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगस्त महीने की बारिश ने कई पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अगस्त के दौरान 235.5 मिमी के दीर्घकालिक औसत के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक, कुल 291.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह 21वीं सदी में अगस्त महीने की दूसरी सर्वाधिक वर्षा है। वर्ष 2018 में अगस्त के दौरान 293.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। अगस्त में प्रयागराज और बांदा ने बनाया नया रिकॉर्ड मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में अगस्त के दौरान 631.6 मिमी और बांदा…
Read MoreTag: मानसून 2026
Weather Alert: यूपी से राजस्थान तक 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, MP में डूबे घर; दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ेगा
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 11 से 16 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी, तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी चेतावनी है। मध्य प्रदेश में पहले से ही बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जबकि भोपाल में कई घरों के आसपास पानी भर गया है। आंधी,…
Read MoreUP Weather Alert: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 4 से 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट; कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 1 और 2 अगस्त से तराई क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। इसके बाद 4 अगस्त से 10 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। तराई से शुरू होगा बारिश का नया दौर वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक…
Read Moreएक साथ सक्रिय हुए कई मौसमी सिस्टम, अगले 5 दिनों तक बारिश का बड़ा दौर! 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी और भारी वर्षा की चेतावनी
नई दिल्ली: भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और जुलाई की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक और तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की…
Read More12 राज्यों तक पहुंचा मानसून, यूपी-एमपी में झमाझम बारिश तो राजस्थान में ओलावृष्टि; दिल्ली-NCR के लिए हीटवेव की चेतावनी
नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ते हुए अब 12 राज्यों तक पहुंच चुका है। एक तरफ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने अब तक केरल, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा…
Read Moreउत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, देहरादून समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के सात जिलों में तेज आंधी, बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। वहीं बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बारिश होने और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।…
Read MoreMonsoon 2026: आज केरल से होगी मानसून की एंट्री, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश-राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी
नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आज केरल तट पर पहुंचने की संभावना के बीच भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। मानसून की दस्तक के साथ दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में वर्षा गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है, जबकि उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी मौसम करवट ले सकता है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से राहत देने वाला मौसम अब धीरे-धीरे गर्मी की ओर लौटता दिखाई…
Read Moreकेरल में 4 जून को दस्तक देगा मानसून, 15 से अधिक राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; राजस्थान और कश्मीर में ओलावृष्टि की चेतावनी
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचने की दहलीज पर है और मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 4 जून को इसके आधिकारिक आगमन की घोषणा की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिक नीथा के. गोपाल के अनुसार, यदि मौजूदा मौसमीय परिस्थितियां इसी तरह बनी रहीं तो बुधवार के बाद मानसून के प्रवेश की पुष्टि कर दी जाएगी। सामान्य तौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंच जाता है, लेकिन इस वर्ष इसकी दस्तक कुछ दिनों की देरी से हो रही है। केरल में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट…
Read More