गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने कई पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 135.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो इस मानसून सीजन में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। बारिश और तेज हवाओं के बीच अलग-अलग इलाकों में पेड़ और बिजली के पोल गिरने से चार लोगों की मौत हुई, जबकि राप्तीनगर में करंट लगने से एक बालक की जान चली गई। हादसों में छह से अधिक लोग घायल हुए हैं। एक दशक में…
Read MoreTag: Gorakhpur Weather
UP Weather Today: यूपी में अगले 3 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, 45 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की चेतावनी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी द्रोणी सक्रिय होने के कारण गोरखपुर और बस्ती मंडल समेत कई जिलों में सोमवार से बुधवार तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 45 से अधिक जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की भी चेतावनी दी है। पूर्वी यूपी में भारी बारिश, तेज हवाओं के आसार…
Read Moreयूपी में लौटेगी भीषण गर्मी! 5 दिन में 7 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, 13 जिलों में आंधी-गरज का अलर्ट जारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ेगी तथा अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बावजूद बिहार सीमा…
Read More‘नौतपा’ के बीच बदला मौसम का मिजाज! यूपी के कई जिलों में आज तेज आंधी और झमाझम बारिश का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और ‘नौतपा’ के प्रचंड असर के बीच अब मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से उत्तर भारत के मौसम में अचानक परिवर्तन होगा। इससे लोगों को भीषण गर्मी…
Read More