मुंबई: महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने अब रेलवे नेटवर्क पर भी बड़ा असर डालना शुरू कर दिया है। रविवार देर रात मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भूस्खलन की घटना के बाद रेल यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हो गया। कर्जत और लोनावला के बीच घाट सेक्शन में ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने से कई ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा, जबकि कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है। कर्जत-लोनावला घाट सेक्शन में हुआ भूस्खलन जानकारी के अनुसार, मध्य रेलवे के मुंबई मंडल…
Read MoreTag: Maharashtra Rain Alert
दिल्ली-NCR में तय समय से पहले पहुंचा मानसून, मुंबई पानी-पानी; यूपी समेत 12 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
नई दिल्ली: देशभर में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में जोरदार बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में भी गुरुवार सुबह मानसून ने दस्तक दे दी, जिससे राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुमान से करीब दो दिन पहले मानसून के पहुंचने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 12 राज्यों में गुरुवार को बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश,…
Read Moreमौसम का बड़ा अपडेट: बिहार-मुंबई में बारिश और तूफान का अलर्ट, कई राज्यों में पहुंचा मानसून; दिल्ली में अभी और सताएगी गर्मी
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और इसके साथ ही बारिश की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र और तेलंगाना के और क्षेत्रों में आगे बढ़ चुका है। इसके अलावा कर्नाटक के शेष हिस्सों को कवर करते हुए यह छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों तक पहुंच गया है। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को मानसून के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।…
Read Moreमहाराष्ट्र : लातूर, नांदेड़ में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बचाव अभियान के लिए बुलाई गई सेना
छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के और नांदेड़ जिले में भारी वारिश के लातूर कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जिसके चलते प्रशासन को शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित करनी पड़ी और बचाव कार्यो में मदद के लिए सेना को बुलाना पड़ा । अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने वताया कि लातूर जिले के 60 राजस्व मंडलों में से 29 में वृहस्पतिवार रात तक अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई और नदियों तथा नालों का जलस्तर बढ़ने के वाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, लगभग…
Read More