योगी-धामी की मुलाकात में उठा यूपी-उत्तराखंड का बड़ा मुद्दा, बनबसा बैराज से लेकर जर्जर पुलों की मरम्मत पर बनी बात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच लंबे समय से लंबित परिसंपत्ति विवादों को सुलझाने की कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बैठक में दोनों राज्यों के बीच सिंचाई विभाग की संपत्तियों के बंटवारे और हस्तांतरण से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान धामी ने बनबसा बैराज, नगरा बाईपास नहर और झनकैया पुल व सूखा पुल की मरम्मत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बनबसा बैराज और जर्जर पुलों…

Read More