रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में भाकपा माओवादी संगठन के 25 सशस्त्र उग्रवादी एक साथ आत्मसमर्पण करेंगे। यह राज्य में अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक सरेंडर माना जा रहा है। आत्मसमर्पण पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा के समक्ष होगा। सूत्रों के मुताबिक, सरेंडर करने वाले माओवादी लंबे समय से सारंडा क्षेत्र में सक्रिय थे और कई बड़े अभियानों से जुड़े रहे हैं। इनमें संगठन के सबजोनल कमांडर, एरिया कमांडर और सशस्त्र कैडर शामिल हैं। मिसिर बेसरा दस्ते में…
Read MoreCategory: झारखंड
झारखंड के गांवों तक पहुंचेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, चतरा में बनेंगे 54 मॉडल सब सेंटर-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
रांची: झारखंड में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मॉडल सब सेंटर-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर योजना के तहत चतरा जिले में 54 केंद्रों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला परिषद के माध्यम से योजना की निविदा कराई गई है। कुछ केंद्रों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि कुछ अभी प्रक्रियाधीन हैं। सरकार की इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में लोगों को उनके घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि…
Read Moreसोशल मीडिया से बुना गया हनीट्रैप का जाल, व्यवसायी को बेहोश कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो; झारखंड पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
झारखंड के लोयाबाद थाना क्षेत्र से हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक व्यवसायी को जाल में फंसाया गया। आरोपी महिला ने अपने गिरोह के साथ मिलकर पहले कारोबारी को बेहोश किया, फिर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और लाखों रुपये की वसूली की। पुलिस ने मामले की मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि महिला पहले भी इसी तरह के मामलों में जेल जा चुकी है। सोशल मीडिया पर…
Read MoreJharkhand High Court Order: जंगलों से 500 मीटर दूर ही होगा खनन, 250 मीटर का नियम रद्द; पर्यावरण संरक्षण को बताया प्राथमिकता
रांची। झारखंड में खनन गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अहम फैसले में झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश जारी किया है। अदालत ने संरक्षित जंगलों के आसपास पत्थर खनन और क्रशर प्लांट लगाने की न्यूनतम दूरी को 250 मीटर से बढ़ाकर 500 मीटर कर दिया है। अब जंगलों से 500 मीटर के दायरे के बाहर ही खनन की अनुमति दी जाएगी। हाईकोर्ट ने पर्यावरण को दी प्राथमिकताचीफ जस्टिस एम.एस. सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने गुरुवार को यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण…
Read Moreनाबालिग लड़कियों के गायब होने पर सख्त रुख, राज्यपाल ने DGP को जांच तेज करने का दिया निर्देश; सभी जिलों से तलब होगी रिपोर्ट
रांची। झारखंड में नाबालिग लड़कियों के लगातार लापता होने के मामलों को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने राज्य पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी मामलों की हर जिले में प्राथमिकता के आधार पर गहन जांच की जाए और जल्द से जल्द निष्कर्ष तक पहुंचा जाए। राज्यपाल ने DGP को भेजा सख्त निर्देश पत्रराज्यपाल के निर्देश पर लोक भवन की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन कुलकर्णी ने डीजीपी को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि हाल के दिनों…
Read MoreSIR को लेकर सियासी घमासान, भाजपा पर हेमंत सोरेन का तीखा हमला; बोले- ‘कुटिल हथियार की तरह हो रहा इस्तेमाल’, मतदाता सूची को लेकर दिए निर्देश
रांची। झारखंड की राजनीति में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है। झामुमो ने अपने सांसदों, विधायकों और 12 जिलों के पदाधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में SIR और जनगणना से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा की गई। हेमंत सोरेन का आरोप- SIR को भाजपा बना रही राजनीतिक हथियारबैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा SIR को कुटिल तरीके से…
Read Moreझारखंड में आसमान से बरस रही आग, कई जिलों में 43°C तक पहुंचा पारा; लू से हालात गंभीर, अस्पतालों में बढ़े मरीज
रांची। झारखंड में गर्मी ने इस समय अपने तेवर बेहद तीखे कर दिए हैं। बुधवार को राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को दिन के समय घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। कई जिलों में 43 डिग्री के पार पहुंचा तापमानराज्य में सबसे अधिक तापमान पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पलामू में 42.8 डिग्री, पश्चिमी सिंहभूम…
Read Moreझारखंड में भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार; संताल परगना में बारिश से मिल सकती है राहत
झारखंड में गर्मी ने अब तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पलामू क्षेत्र में हालात और गंभीर हैं, जहां तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे हीट वेव की स्थिति बन सकती है। अगले पांच दिनों में 45 डिग्री तक जा सकता है पारा मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अगले…
Read Moreझारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, 53 प्रस्तावों पर मुहर; अवैध भवनों के नियमितीकरण से लेकर खनन नियमों में अहम बदलाव
झारखंड सरकार ने राज्य में प्रशासनिक और विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लेते हुए मंत्रिमंडल की बैठक में 53 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अवैध निर्माण, खनन व्यवस्था और शिक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर निर्णय लिए गए, जो आने वाले समय में व्यापक प्रभाव डाल सकते हैं। अनधिकृत भवनों को नियमित करने का रास्ता साफ कैबिनेट बैठक में अवैध रूप से बने भवनों को नियमित करने के लिए संशोधित नियमावली 2025 को मंजूरी दी गई। इसके तहत…
Read Moreझारखंड बजट सत्र का समापन: ‘उन्माद नहीं, अवसर की राजनीति करेगा राज्य’, CM हेमंत सोरेन का संदेश
रांची में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का समापन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संबोधन के साथ हुआ, जिसमें विकास, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक संकेत साफ तौर पर उभरकर सामने आए। अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर परोक्ष निशाना साधा और राज्य के भविष्य के लिए नई दिशा का संदेश दिया। ‘अवसर की राजनीति’ पर जोर, बजट में बड़ा इजाफामुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अब उन्माद की नहीं, अवसर की राजनीति करेगा। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य का बजट 86…
Read More