बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विजय रैली के दौरान वर्ष 2025 में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई दर्दनाक भगदड़ मामले में कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पूर्व सिटी पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद समेत तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ चल रही विभागीय जांच समाप्त कर उन्हें क्लीन चिट दे दी है। यह फैसला मंगलवार को जारी सरकारी सर्कुलर के जरिए सामने आया। 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर RCB की आईपीएल खिताबी जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।…
Read MoreTag: Bengaluru News
मेट्रो स्टेशन के नीचे धू-धू कर जली केरल परिवहन की बस! बेंगलुरु में मची अफरातफरी, वीडियो आया सामने
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना ज्ञान भारती मेट्रो स्टेशन के नीचे हुई, जहां देखते ही देखते बस आग की लपटों से घिर गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस धू-धू कर जलती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले बस के इंजन वाले हिस्से में लगी। कुछ ही पलों में लपटों ने बस के अगले हिस्से और अंदर के…
Read MoreCM की कुर्सी छोड़ने के बाद सिद्धारमैया को कांग्रेस का बड़ा तोहफा, CWC में मिली अहम जिम्मेदारी
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन के बीच कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंप दी है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब उन्हें पार्टी के सर्वोच्च निर्णयकारी मंचों में से एक कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कांग्रेस नेतृत्व की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया के तहत बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले मंगलवार…
Read Moreकर्नाटक में सत्ता परिवर्तन का दिन आज, डीके शिवकुमार संभालेंगे मुख्यमंत्री पद; 14 मंत्रियों के साथ ले सकते हैं शपथ
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। संभावित कार्यक्रम के अनुसार शपथग्रहण समारोह शाम 4 बजकर 5 मिनट पर आयोजित किया जा सकता है। हालांकि, स्वयं डीके शिवकुमार ने कहा है कि शपथ का समय अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही वह राज्य में कांग्रेस सरकार के नए चेहरे के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। दिल्ली में चली बैठकों के बाद बनी…
Read MoreBengaluru Accident News: तेज रफ्तार का कहर! हाईवे पर कई गाड़ियों की भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी के पास शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। बेंगलुरु के बाहरी इलाके होसकोटे के पास होसकोटे-दबासपेटे नेशनल हाईवे पर कार, बाइक और कैंटर समेत कई वाहनों की जोरदार भिड़ंत में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एम सत्यवारा गांव के नजदीक हुआ और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। कैसे हुआ हादसा: मिनटों में मची तबाहीपुलिस के मुताबिक, होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक कार…
Read Moreकर्नाटक में सत्ता संग्राम नाश्ते पर थमा, हाईकमान के दबाव में सिद्धारमैया–शिवकुमार में सुलह
बेंगलुरु। कर्नाटक की सत्ता में पिछले कई हफ्तों से चल रही रस्साकशी को आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने शांत कर दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच बढ़ते मतभेदों ने न केवल सरकार की स्थिरता पर सवाल खड़े किए थे, बल्कि प्रदेश कांग्रेस में भी खासी हलचल पैदा कर दी थी। हालाँकि, पार्टी नेतृत्व के सख्त निर्देशों और लगातार हुई बैठकों के बाद दोनों नेताओं के बीच सुलह का रास्ता निकल आया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि राज्य सरकार की…
Read More