मेट्रो स्टेशन के नीचे धू-धू कर जली केरल परिवहन की बस! बेंगलुरु में मची अफरातफरी, वीडियो आया सामने

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना ज्ञान भारती मेट्रो स्टेशन के नीचे हुई, जहां देखते ही देखते बस आग की लपटों से घिर गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस धू-धू कर जलती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले बस के इंजन वाले हिस्से में लगी। कुछ ही पलों में लपटों ने बस के अगले हिस्से और अंदर के…

Read More

बेंगलुरु की पत्थर खदान में मौत का मंजर, मजदूरों पर गिरी विशाल चट्टान; बिहार के 7 श्रमिकों की दर्दनाक मौत

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे ने सात परिवारों के चिराग बुझा दिए। मादापट्टना इलाके के पास स्थित एक पत्थर की खदान में काम के दौरान अचानक एक विशाल चट्टान मजदूरों पर आ गिरी, जिससे सात श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के बिहार के रहने की जानकारी सामने आई है, जबकि कई अन्य मजदूरों के घायल होने की भी सूचना है। काम के दौरान अचानक हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय खदान में करीब 15 से…

Read More

बेंगलुरु में इसरो परिसर के ऊपर दिखा संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप; अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के संवेदनशील परिसर के ऊपर संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस परिसर के ऊपर ड्रोन उड़ता देखा गया, उसे पहले से ही “ड्रोन निषेध क्षेत्र” घोषित किया गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना 2 मई की सुबह करीब 8 बजकर 16 मिनट पर हुई। ड्रोन को इसरो के आईएसआईटीई परिसर के ऊपर…

Read More

बेंगलुरु में आधी रात पीजी में भीषण आग, धुएं से घिरे रास्तों के बीच 30 से ज्यादा युवतियों ने कूदकर बचाई जान, CCTV में कैद दहशत के पल

बेंगलुरु में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब नंदिनी लेआउट स्थित एक महिला पीजी में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटों और घने काले धुएं ने कुछ ही मिनटों में इमारत के बाहर निकलने के रास्तों को बंद कर दिया, जिससे वहां रह रही युवतियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालात ऐसे बने कि जान बचाने के लिए 30 से ज्यादा युवतियों को इमारत से कूदना पड़ा। घटना के भयावह दृश्य CCTV कैमरों में कैद हो गए हैं। नंदिनी लेआउट में…

Read More